Intercity Express Train Fire : उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की पैंट्री कार में अचानक से भीषण आग लग गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। धुएं का गुबार देख कुछ यात्री चलती ट्रेन से कूद गए। लोको पायलट ने आनन-फानन में ट्रेन रोकी और हादसे की सूचना स्थानीय रेलवे स्टेशन को दी। रेलवे प्रशासन की टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
उदयपुर खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को मबोहा से झांसी जा रही थी। इस दौरान मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की पैंट्री कार में आग लग गई। धुआं धीरे-धीरे ट्रेन के अन्य कोचों में फैल गया, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान कुछ यात्री चलती ट्रेन से नीचे कूदने लगे।
यह भी पढ़ें : Saharanpur Train Accident: फिर हुआ ट्रेन हादसा! सहारनपुर में 2 डिब्बे पटरी से उतरे; रेलवे में मची अफरा तफरी
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
इस हादसे के बाद लोको पायलट ने मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक दी। इसके बाद यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अब टीम यह पता लगा रही है कि पैंट्री कार में आग लगने की क्या वजह है?
यह भी पढ़ें : भीषण ट्रेन हादसा! एक पटरी पर आमने-सामने 2 रेलगाड़ियां आपस में भिड़ीं, पैसेंजरों में मची चीख पुकार
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस घटना को लेकर कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें एसी कोच में धुएं दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वीडियो में कोच से बिस्तर लेकर बाहर जाते कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं। यात्री स्टेशन पर इधर-उधर घूमते और बैठे नजर आए। हालांकि, आग फैलने से पहले रेलवे प्रशासन ने स्थिति को कंट्रोल कर लिया।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
7 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
7 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
8 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
10 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
12 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
14 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
15 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
15 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines