हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseकैंटीन के छोले भटूरे में निकला कीड़ा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल का मामला

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित प्रतिष्ठित पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल की कैंटीन में शनिवार को बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया। पैरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) के दौरान एक अभिभावक की थाली में परोसे गए भटूरे पर कीड़ा मिला, जिसे देख मौके पर मौजूद अभिभावक भड़क उठे। कैंटीन की स्वच्छता व गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए है। वहीं स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई की बात कही है।

पीटीएम के दौरान का मामला
आज शनिवार को स्कूल में पैरेंट्स टीचर मीटिंग थी। एक अभिभावक अपने बच्चे के साथ स्कूल परिसर में मौजूद कैंटीन से छोले-भटूरे का ऑर्डर कर रहे थे। जब ऑर्डर तैयार होने के बाद प्लेट दी गई तो उसमें रखे भटूरे के ऊपर कीड़ा नजर आया। यह देख अभिभावक ने तुरंत कैंटीन स्टाफ से जवाब मांगा और अन्य मौजूद अभिभावकों को भी जानकारी दी।

कैंटीन प्रबंधन पर आरोप
अभिभावकों का कहना है कि स्कूल जैसी जगह पर खाने में इस प्रकार की लापरवाही बेहद चिंताजनक है। कैंटीन में परोसे जाने वाले खाने की कीमत तो ज्यादा होती है लेकिन स्वच्छता और गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल से भी इस विषय में शिकायत की है।

विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन बोला होगी कार्रवाई
पेसिफिक वर्ल्ड स्कूल के मीडिया प्रभारी में बताया कि स्कूल की कैंटीन आउटसोर्स की गई है। इस मामले की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कैंटीन संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में 3 दिन से नहीं है बिजली, 350 परिवारों का जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola