Delhi and Mumbai Amrit Bharat Express: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और अवध क्षेत्र में रहने वाले लाखों रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से एक बेहद शानदार और बड़ी खुशखबरी आई है. पूर्वोत्तर रेलवे (NER) को जल्द ही दो नई अत्याधुनिक ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ ट्रेनों की रेक मिलने जा रही है, जिन्हें गोरखपुर से देश की राजधानी दिल्ली और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के रूटों पर दौड़ाया जाएगा. हालांकि, अभी गोरखपुर से मुंबई के लिए छह नियमित ट्रेनें चलती हैं, लेकिन इसके बावजूद इस रूट पर हमेशा कन्फर्म टिकटों की भारी मारामारी और लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिलती है. ऐसे में यात्रियों को सुविधाजनक और आरामदायक सफर प्रदान करने के लिए रेलवे का यह नया कदम न सिर्फ इस भारी भीड़ को नियंत्रित करेगा, बल्कि आम जनता को बहुत ही कम और किफायती किराए में लंबी दूरी का सफर तय करने का मौका देगा.
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam, May 31: भयंकर रेतीले तूफान की चेतावनी, 20 राज्यों के लिए 48 घंटे का अलर्ट, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
अगले हफ्ते फाइनल होगा मुंबई रूट का टाइम टेबल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोरखपुर-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस के समय सारणी को अंतिम रूप देने के लिए तीन अलग-अलग जोनल रेलवे के अधिकारी काम में जुटे हुए हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि अगले हफ्ते तक इसका पूरा शेड्यूल फाइनल हो जाएगा, जिसके बाद इसे रेलवे बोर्ड के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. अभी बिहार से खुलकर गोरखपुर के रास्ते चार अमृत भारत ट्रेनें पहले से चल रही हैं, माना जा रहा है कि आने वाले समय में रेलवे बोर्ड देश में 26 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें पटरी पर उतारने की तैयारी कर रहा है, जिनमें से तीन ट्रेनें लखनऊ के रास्ते अपनी सेवाएं देंगी. यह नई पुश-पुल तकनीक वाली ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ेगी, जिससे यात्रियों का कीमती समय बचेगा.
सीसीटीवी से लेकर टॉक-बैक सिस्टम सेमत कई आधुनिक सुविधाएं शामिल
भारतीय रेलवे ने इस बिना एसी वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को विशेष रूप से मध्यम वर्गीय और आम यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखकर बेहद आधुनिक तरीके से डिजाइन किया है. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी ट्रेन में हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाए गए हैं. इसके अलावा, गाड़ी में एक खास ‘टॉक-बैक सिस्टम’ भी इंस्टॉल किया गया है, जिसके जरिए किसी भी आपातकालीन स्थिति में यात्री सीधे लोको पायलट (ट्रेन ड्राइवर) और ट्रेन मैनेजर से बात कर सकेंगे. इस ट्रेन में कुल 22 बोगियों (Coaches)होंगी, साथ ही सफर को आरामदायक बनाने के लिए खास गद्देदार सीटें, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स और आधुनिक वैक्यूम बायो-टॉयलेट की सुविधाएं दी गई हैं, जिसमें एक साथ कुल 1834 यात्री सफर कर सकेंगे.
क्या रहेगा किराया?
- सुबह 5.35 मिनट पर गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली अमृत भारत ट्रेन का वर्तमान किराया लगभग ₹490 है.
- वहीं, रात 11:25 पर आनंद विहार टर्मिनल तक जाने वाली ट्रेन का किराया 505 रुपये है.
- ऐसे में उम्मीद है कि नई अमृत भारत ट्रेन का किराया भी इसी श्रेणी में रह सकता है.
- गोरखपुर-मुंबई अमृत भारत ट्रेन का संभावित किराया लगभग ₹740 से ₹800 तक हो सकता है.
- वर्तमान में गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्निमल एक्सप्रेस (15018) के स्लीपर क्लास का किराया 735 रुपये.
- गोरखपुर से मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन 01080 के स्लीपर का टिकट 910 है.
- ऐसे में काफी चांस है कि मुंबई रूट की अमृत भारत का किराया इसकी के 700 से 900 के बीच रह सकता है.
यह भी पढ़ें: Indian Railway New Rule: ट्रेन में ये 4 गलतियां करने पर आपको हो सकती है जेल, तुरंत जान लें
संबंधित खबरें
मोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
32 mins agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
1 hr agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
4 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
7 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
14 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
22 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
23 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
1 day agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 day agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines