8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस पर एशिया का सबसे बड़ा एयर शो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने की जानकारी है। इसके लिए पत्राचार शुरू हो गया है। राष्ट्रपति भवन से भी लेटर आ चुका है। एयर शो की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के गवर्नर और मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मुश्किल से अच्छा रिश्ता मिला, लड़की देखने जाना, छुट्टी दे दीजिए…पुलिस कर्मी का अनोखा लीव लेटर वायरल
बमरौली एयरपोर्ट पर होगी रिहर्सल
एयर शो में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान, मिग विमान, हेलिकॉप्टर करतब दिखाएंगे। सूर्यकिरण और सारंग टीमें रिहर्सल कर रही हैं। एयर शो में HLFT-42 भी पेश किया जाएगा। यह मॉडर्न हेलिकॉप्टर इलेक्ट्रॉनिक और इन्फ्रारेड सर्चिंग वायर कंट्रोल सिस्टम से लैस है। शो में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की नई पीढ़ी का सुपरसोनिक भी देखने को मिलेगा। शो के लिए रिहर्सल बमरौली एयरपोर्ट पर होगी।
यह भी पढ़ें: बेटी की इंटरकास्ट मैरिज से नाराज शख्स की आर्मी में मेजर दामाद के साथ शर्मनाक हरकत, जानिए ससुर क्यों बना असुर
यह सभी विमान दिखाएंगे करतब
प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया कि एयर शो में तेजस, HTT-40, राफेल, सुखोई, मिग, मिराज भी देखने को मिलेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बैठक करके अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। शहर से लेकर संगम तक जाने वाली सड़कों को ठीक किया जा रहा है। प्रशासन, एयरफोर्स, पुलिस, नगर निगम, विद्युत और स्वास्थ्य विभाग मिलकर शो की तैयारियां कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
6 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
6 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
16 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
19 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines