मुश्किल से अच्छा रिश्ता मिला, लड़की देखने जाना, छुट्टी दे दीजिए...पुलिस कर्मी का अनोखा लीव लेटर वायरल

Unique Leave Letter

Unique Leave Letter

शादी करना हर किसी का सपना होता है, चाहे वह डॉक्टर हो, आर्मी अफसर हो या पुलिस कर्मचारी, लेकिन शादी करने के लिए लड़की या लड़का देखना भी एक काम है, जिसके लिए नौकरीपेशा लोगों को छुट्टी चाहिए होती है। पुलिस की 24 घंटे की ड्यूटी, ऊपर से लोगों की जान माल की सुरक्षा, ऐसे में उन्हें कम ही छुट्टियां मिलती हैं। दूसरी ओर, कुछ लड़कियों पुलिस वालों का वर्क शेड्यूल और हर वक्त जान का खतरा देखते हुए पुलिस वालों से शादी करने से भी बचती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेटर में अनोखे तरीके से लिखी वजह

एक पुलिस वाले की शादी की बात चल रही थी, लेकिन उसकी जॉब के कारण कोई उससे शादी करने को तैयार नहीं थी। बड़ी मुश्किल से एक रिश्ता मिला। परिवार ने लड़की देखने की इच्छा जताई, इसके लिए पुलिस कर्मी ने अपने अधिकारियों से छुट्टी मांगी। उसने लीव लेटर लिखा, लेकिन उस लीव लेटर में उसने छुट्टी की जो वजह बताई और जिस तरीके से बताई, वह काफी चौंकाने वाली है। पुलिस कर्मी का यह लेटर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

UP के पुलिस जवान ने लिखा लेटर

दरअसल, UP के फर्रूखाबाद निवासी सिपाही ने छुट्टी मांगने के लिए एक प्रार्थना पत्र अपने उच्च अधिकारी को लिखा। इस लीव लेटर में जो लिखा गया है, वह काफी दिलचस्प और गुदगुदाने वाला है। लेटर का विषय लिखा- शादी करने के लिए कन्या दर्शनार्थ अवकाश। पुलिसकर्मी ने लेटर में यह भी लिखा है कि पुलिस की नौकरी करते 3 साल हो गए हैं। शादी करने के लिए अभी तक अच्छा रिश्ता भी नहीं मिला है। उम्र भी अब अंतिम सीढ़ियों पर है।

इससे आगे पुलिस जवान ने लेटर में क्या लिखा, इसके लिए लेटर पढ़ें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ