गुजरात के जामनगर में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान हादसे से लोग उबरे नहीं थे कि आगरा में एयरफोर्स के वारंट अफसर रामकुमार तिवारी की मौत हो गई। वे डेमो ड्रोप के दौरान आसमान से करीब 19 हजार फीट ऊंचाई से धड़ाम से नीचे गिरे और उनकी मौत हो गई। सिर में चोट लगने और ज्यादा खून बहने से जान गई। तकनीकी खामी आने पर पैराशूट नहीं खुलने से वारंट अफसर आसमान से सीधे जमीन पर गिरे।
एयरफोर्स के जवान रामकुमार तिवारी को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर, लेकिन प्राथमिक जांच के बाद 2 घंटे के अंदर ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामकुमार जवानों को पैराजम्पिंग की ट्रेनिंग दे रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। उनकी मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्नी बेहोश हो गई थी। अफसर के साथ हुए हादसे की जानकारी एयरफोर्स अधिकारियों ने ट्वीट करके दी और हादसे पर शोक भी जताया।
जवानों को दे रहे थे पैराजम्पिंग की ट्रेनिंग
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के बेलहा गांव निवासी 41 वर्षीय रामकुमार तिवारी आगरा बेस कैंप में तैनात थे। रविवार सुबह उनका ट्रेनिंग सेशन था। वे आगरा एयरवेज के जवानों को पैरा जम्पिंग की ट्रेनिंग दे रहे थे। वे उन्हें आसमान से नीचे उतरने की कला सिखा रहे थे कि उनका पैराशूट ओपन नहीं हुआ। कोई तकनीकी खामी आने से पैराशूट ओपन नहीं हुआ और रामकुमार जमीन पर गिर गए।
उन्हें तेजी से आसमान से नीचे गिरते देख दूसरे अधिकारी और जवान उनकी ओर दौड़े। उन्हें जमीन पर गिरने से बचाने की कोशिश भी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई और वे जमीन पर गिर गए। उनके सिर से खून बहने लगा। यह देखकर जवान उन्हें तुरंत मिलिट्री हॉस्पिटल ले गए। प्राथमिक जांच करके डॉक्टरों ने उन्हें ICU में एडमिट किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
यह भी पढ़ें: शहीद मंगेतर का पार्थिव शरीर देख फूट-फूट कर रोई, बेसुध हुई सानिया; देखें भावुक करने वाला वीडियो
रामकुमार तिवारी के परिवार में कौन-कौन?
एयरफोर्स की ओर से बताया गया कि रामकुमार तिवारी के साथ हुए हादसे और उनकी मौत होने की खबर उनके परिजनों को दी गई। उनकी पत्नी प्रीति तिवारी पति की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गई थी। उन्हें बेसुध हालत में अस्पताल लाया गया। उनके 2 बेटे 14 साल का यश और दूसरा 10 साल का कुश है। दोनों रो-रोकर बेहाल हैं।
रामकुमार के पिता का नाम रमाशंकर तिवारी और मां का नाम उर्मिला है। दोनों प्रतापगढ़ में रहते हैं। पिता ने बताया कि रामकुमार 7 दिन पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गया था। वहीं भारतीय वायुसेना की आकाश गंगा स्काई डाइविंग टीम के एक पैरा जम्पिंग ट्रेनर वारंट अफसर के निधन पर भारतीय वायुसेना ने X पर ट्वीट करके शोक जताया।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 hr agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
5 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
12 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
15 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
15 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
16 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines