खुशखबरी! 3 नई एयरलाइन्स को मंजूरी, नोएडा एयरपोर्ट से होगा लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर का सीधा सफर

नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नई फ्लाइट्स का संचालन किया जाएगा, जिसमें शंख एयर यूपी और केरल में एयर केरल और अलहिंद एयर परिचालन करेंगी। जानिए इन एयरलाइन्स के परिचालन से किन शहरों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

India Three New Airlines

भारत में हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। देश में तीन नई एयरलाइन्स जुड़ने जा रही हैं। तीनों में से एक एयरलाइन (शंख एयर) का परिचालन नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होगा। बाकी दो एयरलाइन्स जिसमें एयर केरल और अलहिंद एयर का नाम शामिल है। इनके शुरू होने से दक्षिणी राज्यों में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इसके अलावा, आने वाले समय में खाड़ी देशों का सफर भी आसान बनाया जाएगा। इन एयरलाइन्स के शुरू होने से हवाई यात्रा में उछाल आने की संभावना है।

विज्ञापन

तीन एयरलाइन कौन सी?

भारतीय विमानन सेक्टर 2025 में नई एयरलाइन्स जुड़ने जा रही हैं, जिसमें शंख एयर, एयर केरल और अलहिंद एयर का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सभी का परिचालन कुछ महीनों के अंदर ही किया जाएगा। दरअसल, भारत में दर्जनों एयरलाइन्स होने के बावजूद बाजार में केवल दो एयरलाइन्स 90 फीसदी से ज्यादा यात्रियों को सेवाएं दे रही हैं। देश में बढ़ते हवाई अड्डों की संख्या और हवाई यात्रा की डिमांड को देखते हुए इन तीन नई एयरलाइन्स को लाने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन

यूपी का सफर आसान बनाएगी ‘शंख एयर’

उत्तर प्रदेश के नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। इस एयरपोर्ट से देश-विदेश के लिए कई फ्लाइट्स का संचालन किया जाएगा। इस एयरपोर्ट पर शंख एयर की फ्लाइट्स भी उड़ान भरने वाली हैं। इससे राज्य के बड़े शहरों की यात्रा को आसान बनाया जाएगा। इसका शुरुआती रूट लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु समेत कई बड़े शहरों को जोड़ने के लिए तय किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने मार्च के अंत तक अपना पहला नैरो-बॉडी विमान उतारने की योजना बनाई है।

विज्ञापन

केरल के लिए दो एयरलाइन

एयर केरल का लक्ष्य भारत का पहला अल्ट्रा-लो-कॉस्ट कैरियर बनना है, जिसके तहत 2025 में घरेलू परिचालन शुरू किया जाएगा, जबकि 2026 में इंटरनेशनल उड़ानें शुरू की जाएंगी। 2005 में राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई यह निजी पहल, जेटफ्लाई एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के तहत संचालित की जाएगी। इसके अलावा, कालीकट स्थित अलहिंद ग्रुप ने एक टूर और ट्रैवल एजेंसी से आगे बढ़ते हुए एयरलाइन के रूप में अलहिंद एयर को लॉन्च करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ