यूपी-हरियाणा को जोड़ेगा FNG एक्सप्रेसवे, जानें फरीदाबाद-नोएडा वाले कब तक कर सकेंगे सफर?

गाजियाबाद और नोएडा के लोगों के लिए फरीदाबाद जाना आने वाले समय में आसान होने जा रहा है। फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे (FNG) को हरियाणा सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है। इस एक्सप्रेसवे को बनाने में अभी भी कुछ अड़चनें सामने आ रही हैं।

Faridabad Noida Ghaziabad Expressway

FNG

देशभर में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में नोएडा से गाजियाबाद और फरीदाबाद तक का सफर आसान बनाने की प्लानिंग की जा रही है। इसके लिए हाल ही में हरियाणा सरकार से FNG एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिल गई है। इस एक्सप्रेसवे का काम पिछले कई सालों से रुका हुआ था, जिसे हरियाणा सरकार की मंजूरी का इंतजार था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी भी इस प्रोजेक्ट की फाइलों पर जो साइन होने थे, वो नहीं हो पा रहे हैं। इसकी फाइलें इधर-उधर ही घूम रही हैं। जानिए इस एक्सप्रेसवे के बनने से किन शहरों को फायदा होगा?

विज्ञापन

FNG बढ़ाएगा कनेक्टिविटी

56 किलोमीटर लंबा फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे छह लेन वाला होगा। इसको बनाने की प्लानिंग करीब 20 साल पहले बनाई गई थी। इस एक्सप्रेसवे से गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के बीच बिना रुकावट सफर किया जा सकेगा, क्योंकि नई सड़क से क्षेत्र में जाम की समस्या कम हो जाएगी। साथ ही इससे दिल्ली में फरीदाबाद और गाजियाबाद या नोएडा जाने वाले यात्रियों की भीड़ कम होगी। कहा जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से फरीदाबाद और गाजियाबाद के बीच यात्रा का समय घटकर केवल 30 मिनट रह जाएगा।

विज्ञापन

हरियाणा से यूपी का सफर होगा आसान

आने वाले समय में इस एक्सप्रेसवे को 8 लेन तक बनाए जाने का प्लान है। इसकी अनुमानित लागत लगभग 633 करोड़ बताई जा रही है। एक्सप्रेसवे ग्रेटर फरीदाबाद में मां अमृता अस्पताल के पास से शुरू किया जाएगा, जो नोएडा में एंट्री करने से पहले लालपुर गांव के पास यमुना को पार करेगा। यहीं पर यमुना नदी पर 600 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जाना है। इसका खर्च हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार दोनों मिलकर उठाएंगी।

विज्ञापन

कहां रुका था काम?

इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुत पहले ही काम शुरू कर दिया था। यूपी की सीमा पर सड़क का निर्माण काफी हद तक हो चुका है, लेकिन हरियाणा के बार्डर पर इसका काम रुका हुआ था, जिसकी वजह से काम बीच में ही रुका हुआ था। अब हरियाणा सरकार एक्सप्रेसवे को हरी झंडी मिलने के बाद इसके बजट को लेकर ऐलान कर सकती है। इस एक्सप्रेसवे को साल 2026 तक शुरू करने की प्लानिंग की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ