Income Tax Department Notice to Basti Laborer Rs 221 Crore in Account: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मजदूर रातों-रात करोड़पति बन गया। हालांकि करोड़पति बनने के बाद उससे पहले आयकर विभाग को इसकी जानकारी लग गई। अब आयकर विभाग ने मजदूर का नोटिस भेजा है, जिसके बाद मजदूर की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
4.5 लाख का टीडीएस भी कटा
न्यूज साइट टीवी टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के मूल निवासी शिव प्रसाद निषाद को उनके बैंक खाते में इतनी बड़ी रकम का तब पता चला जब उन्हें आयकर विभाग से नोटिस मिला। नोटिस में उनके बैंक खाते में जमा राशि और 4.5 लाख रुपये से अधिक (टीडीएस) काटे जाने की जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ेंः लखनऊ में 800 मरीज बुखार से पीड़ित, अस्पतालों में भर्ती, डॉक्टर- कोई कारण पता नहीं चल रहा
जानकारी पर सीधे गांव लौटा मजदूर
इसके बाद शिव प्रसाद परेशार हो गए और सीधे अपने गांव लौट आए। सबसे पहले उन्होंने स्थानीय पुलिस और जिले के उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। शिव प्रसाद को आशंका है कि किसी ने उनके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल करके उनके नाम से खाता खोला है। उन्होंने बताया है कि साल 2019 में उनका पैन कार्ड खो गया था।
मजदूर ने कहा, 2019 में खोया था पैनकार्ड
शिव प्रसाद के हवाले से मीडिया में कहा गया है कि वह एक मजदूर के रूप में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे एक बड़ी रकम का आयकर नोटिस मिला है, जिसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि 2019 में मेरा पैन कार्ड खो गया था। मेरा मानना है कि किसी ने मेरे खाते में पैसे जमा करने के लिए इसका दुरुपयोग किया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ेंः आपका बेटा फर्राटेदार अंग्रेजी नहीं बोल पा रहा…, ये कहते हुए क्लास-2 के छात्र को स्कूल ने निकाला
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
9 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
13 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
14 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
17 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
19 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines