गाजियाबाद में 7 साल की मासूम के साथ की दरिंदगी, फिर जान से मारकर मॉल के बेसमेंट में फेंक गए हैवान

गाजियाबाद में बन रहे एक मॉल के बेसमेंट में 7 साल की बच्ची की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि मरने से पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और सिर में चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई.

Ghaziabad Crime News

Credit: AI

गाजियाबाद में एक 7 साल की मासूम बच्ची के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी. शहर में बन रहे एक मॉल के बेसमेंट में 7 साल की बच्ची की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि मरने से पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और सिर में चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई. बच्ची के शरीर के कई हड्डियां भी टूटी हुई थीं. लड़की के साथ हुई बर्बरता के बारे में जानकर उसके परिवार और स्थानीय लोगों के मन में गुस्से का लावा उबल रहा है. फिलहाल पुलिस ने परिवार की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, ये दरिंदगी नंदग्राम पुलिस स्टेशन इलाके के राज नगर एक्सटेंशन में हुई. पुलिस को शक है कि बच्ची को मॉल की तीसरे फ्लोर से नीचे फेंका गया है. हालांकि, पुलिस को अभी हादसे की टाइमलाइन पूरी तरह समझ नहीं आ पाई है, वो लगातार इस मामले की तहकीकात करने में जुटी है. सीपी नंदग्राम प्रियश्री पाल ने बताया कि शक के आधार पर गाजियाबाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक नाबालिग है. पुलिस ने रेप, पॉक्सो एक्ट और किडनैपिंग के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लग पाया है.

शुक्रवार शाम से लापता थी बच्ची

लड़की के मामा ने पुलिस को जानकारी दी कि वो शुक्रवार शाम से नहीं मिल रही थी और पूरा परिवार उसकी तलाश में जुटा था. बच्ची के माता-पिता उसी मॉल की साइट पर मज़दूरी करते हैं और काम की वजह से वहीं पास में ही रह रहे थे. जैसे ही शनिवार सुबह मॉल के बेसमेंट से 7 साल की मासूम का शव मिला, स्थानीय लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने साइट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड को दबोचने की कोशिश की. फिलहाल वहां पुलिस फोर्स तैनात की गई है, ताकि किसी तरह का रोष ना फैले. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, डीसीपी सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि उन्हें 11 जुलाई की रात को करीब 1 बजे ये जानकारी मिली थी कि मॉल के बेसमेंट में बच्ची की बॉडी पड़ी है. उन्होंने कहा कि जानकारी मिलते ही एक टीम वहां के लिए रवाना हुई और शव को अपने कब्जे में लिया. फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया और वहां की बारीकी से जांच हुई. फिलहाल पुलिस हर एंगल से इस केस की जांच कर रही है और सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ