नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पिता के मर्डर केस में 24 साल बाद फैसला, कोर्ट ने 3 को सुनाई उम्रकैद!

सीबीआई ने इस मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. हालांकि, लंबे चले ट्रायल के दौरान तीन अन्य आरोपियों – मन्नालाल गुप्ता, वेद प्रकाश उर्फ नेता और छोटेलाल उर्फ छोटू की मौत हो गई.

Laxmi Singh

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक विशेष सीबीआई अदालत ने करीब 24 साल पुराने एक हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. कोर्ट ने लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्र देव सिंह की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. बता दें, मृतक इंद्र देव सिंह, गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पिता थे.

विज्ञापन

तीन आरोपियों की ट्रायल के दौरान मौत

विशेष सीबीआई न्यायाधीश वायु नंदन मिश्रा ने इस मामले में विक्रम यादव उर्फ कालिया, पन्ना सिंह और ब्रजेश कुमार यादव उर्फ मुन्ना को हत्या और आपराधिक साजिश रचने का दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई. इसके साथ ही अदालत ने तीनों दोषियों पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. कोर्ट ने इन्हें 30 जून को दोषी करार दिया था, जिसके बाद मंगलवार को सजा का ऐलान किया गया.

विज्ञापन

सीबीआई ने इस मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. हालांकि, लंबे चले ट्रायल के दौरान तीन अन्य आरोपियों – मन्नालाल गुप्ता, वेद प्रकाश उर्फ नेता और छोटेलाल उर्फ छोटू की मौत हो गई.

विज्ञापन

क्या था पूरा मामला?

अभियोजन पक्ष के मुताबिक, यह खौफनाक वारदात 8 अगस्त 2002 को हुई थी. एडवोकेट इंद्र देव सिंह कोर्ट से काम निपटाकर अपने स्कूटर से घर लौट रहे थे, तभी लखनऊ के कैसरबाग इलाके में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस संबंध में उनकी पत्नी नयनतारा ने एफआईआर दर्ज कराई थी. शुरुआती जांच यूपी पुलिस ने की थी, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे बाद में सीबीआई को सौंप दिया गया था.

विज्ञापन

जमीन विवाद में शूटर ने मारी थी गोली

सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ कि यह हत्या लखनऊ के मड़ियांव इलाके में जमीन की प्लॉटिंग से जुड़े एक विवाद के कारण की गई थी. जांच एजेंसी के मुताबिक, मुख्य शूटर विक्रम यादव था जिसने 12-बोर के कट्टे से इंद्र देव सिंह पर जानलेवा फायरिंग की थी. वहीं, ब्रजेश कुमार यादव वारदात के वक्त स्कूटर चला रहा था और पन्ना सिंह इस पूरी खूनी साजिश का हिस्सा था.

विज्ञापन

फैसले के तुरंत बाद कोर्ट ने जमानत पर बाहर चल रहे पन्ना सिंह और ब्रजेश कुमार को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया, जबकि मुख्य शूटर विक्रम यादव पहले से ही जेल में बंद था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ