IMD Rain Alert: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी से भारी बारिश! इन राज्यों के लिए भी रेड अलर्ट

IMD Rainfall Alert, Weather Update, Weather Report 2 August, UP Heavy Rain, 5 Days Heavy Rainfall Alert in

IMD Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट (IMD Rain Alert) जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, ओडिशा में आगामी दो दिनों के लिए कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसको देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

ओडिशा के लिए भारी हैं आने वाले दिन

न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से आईएमडी के वैज्ञानिक एचआर बिस्वास ने कहा कि अगले दो दिनों में कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में उत्तरी ओडिशा के जिलों और अन्य जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है।

ओडिशा प्रशासन ने किया अलर्ट

आईएमडी की चेतावनी के बाद मछुआरों को समुद्र में न जाने का आदेश दिया गया है। बालागीर जिले के जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर ने भी भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर, बलांगीर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल और आंगनबाड़ियां बंद रहने के निर्देश दिए हैं।

इन जिलों के लिए खास चेतावनी

बताया गया है कि इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि ओडिशा में चार जिलों के लिए रेड, 13 जिलों के लिए ऑरेंज और 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अंगुल, ढेंकनाल, मयूरभंज और क्योंझर के लिए रेड अलर्ट और जाजपुर, भद्रक, देवगढ़, संबलपुर, सोनपुर, बौध, सुंदरगढ़, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, खुर्दा, पुरी और बालासोर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ओडिशा के अलावा आईएमडी ने पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भी भारी से भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।

यूपी के इन जिलों को बारिश से मिली राहत

आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश के चंदौली, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, सोनभद्र और वाराणसी जैसे कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। एक रिपोर्ट में दिया गया है कि शनिवार की रात हुई झमाझम बारिश से 20 दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दो से पांच अगस्त तक पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी से भारी बारिश हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ