IIT कानपुर की इंजीनियर से एक साल तक दुष्कर्म, सलाखों के पीछे हुआ सहकर्मी

IIT Kanpur News: आईआईटी कानपुर में प्रोजेक्ट इंजीनियर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और एक साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। मामले में पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।

IIT Kanpur Project Engineer Rape Case

IIT Kanpur Project Engineer Rape Case

IIT Kanpur Project Engineer Rape Case: यूपी के आईआईटी कानपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां साइबर सिक्योरिटी प्रोजेक्ट इंजीनियर ने अपने सहकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने फरार चल रहे इंदौर निवासी शुभम मालवीय को अरेस्ट किया है। आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को एक वकील ने पुलिस को आरोपी की लोकेशन दी। पीड़िता अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी का झांसा देकर आरोपी पिछले एक साल से उसका यौन शोषण कर रहा था।

आरोपी की तलाश में जुटी थी पुलिस

मामले में आईआईटी प्रशासन से शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता कल्याणपुर थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया था। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया। आरोपी की तलाश में पुलिस कल्याणपुर स्थित आरोपी के किराए के फ्लैट और इंदौर और आगरा में उसके रिश्तेदारों के यहां पर भी दबिश दी।

आरोपी से पूछताछ करेगी पुलिस

पुलिस के दबाव के बाद आरोपी के परिजनों ने एक वकील के जरिए डीसीपी पश्चिम से संपर्क किया और आरोपी की लोकेशन दी। इसके बाद देर रात पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। मामले में डीसीपी वेस्ट ने बताया कि आरोपी को रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ