Manoj Kumar Singh UP New Chief Secretary: उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में आज बड़ा बदलाव हुआ है। यूपी के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा का कार्यकाल आज खत्म हो गया। उनकी जगह यूपी सरकार ने 1988 बैच के आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में यूपी सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
बता दें कि मनोज कुमार सिंह सीएम योगी के पसंदीदा अफसर माने जाते हैं। इससे पहले मुख्य सचिव के लिए उनका नाम दो बार भेजा गया था लेकिन इस बार केंद्र ने उनके नाम पर सहमति दे दी है। मूल रूप से झारखंड के रहने वाले मनोज कुमार सिंह का जन्म 25 जुलाई 1965 को हुआ था। वे यूपी के सबसे ईमानदार अफसरों में से एक हैं।
1990 में यूपी आए थे मनोज कुमार
आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह की शासन की योजनाओं को जमीन पर उतारने में काफी अहम भूमिका रही है। मनोज कुमार सिंह इससे पहले यूपीडा, आईआईडीसी और पंचायती राज विभाग में बतौर सचिव काम कर चुके हैं। वे 1990 में सबसे पहले यूपी में मैनपुरी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के तौर तैनात हुए थे।
ये भी पढ़ेंः गंगा ने दिखाया रौद्र रूप, कागज की नाव की तरह बह गईं गाड़ियां; देखिए हरिद्वार के वीडियो
दुर्गाशंकर मिश्रा को तीन बार मिल चुका था सेवा विस्तार
बता दें कि दुर्गाशंकर मिश्रा को अब तक तीन बार सेवा विस्तार मिल चुका है इससे पहले वे दिसंबर 2021 में सेवानिवृत होने जा रहे थे लेकिन मोदी सरकार ने उनको सेवा विस्तार देते हुए उन्हें यूपी का मुख्य सचिव बनाया था। इसके बाद यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव हुए। लगातार दूसरी बार यूपी में योगी आदित्यनाथ सीएम बने। इसके बाद दिसंबर 2022 में एक बार फिर उन्हें सेवा विस्तार मिला। ऐसे में जब दिसंबर 2023 में उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था तो एक बार फिर उन्हें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 6 महीने का सेवा विस्तार मिला था।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines