गंगा ने दिखाया रौद्र रूप, कागज की नाव की तरह बह गईं गाड़ियां; देखिए हरिद्वार के वीडियो

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा नदी में उफान आ गया। जिसके बाद कई कारें नदी में बहती दिखीं। कागज की नाव की तरह बह रहीं गाड़ियों को देख लोगों ने भी वीडियो बनाने शुरू कर दिए। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। कई नई कारें नदी में बह गईं।

uttrakhand

तेज बहाव में बह गईं गाड़ियां।

Haridwar News: (पंकज कौशिक, हरिद्वार) उत्तराखंड के हरिद्वार में पहली बारिश में कई कारें गंगा नदी में बह गईं। असल में ये कारें खड़खड़ी शमशान घाट के पास बरसाती नदी की पार्किंग में खड़ी थीं। ज्यादा बारिश के बाद बरसाती नदी में उफान आ गया और तेज बहाव कारों को सीधे गंगा नदी में ले गया। देखते ही देखते कारें बहने लगीं और लोगों में चीख पुकार मच गई। पुलिस की मानें तो इनमें लोग नहीं थे। वहीं, कारें बहने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बारिश के बीच अचानक कई गाड़ियां गंगा में बहकर हर की पौड़ी तक पहुंच गईं।

लोगों ने वीडियो बनाकर किए वायरल

नई-नई गाड़ियों को गंगा में बहता देख लोगों का जमावड़ा लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने अपने-अपने मोबाइल निकालकर उनके वीडियो बनाने शुरू कर दिए। माना जा रहा है कि नदी किनारे किसी पार्किंग से यह गाड़ियां बहकर हरिद्वार पहुंची हैं। कई गाड़ियां तो बिल्कुल नई हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ये गाड़ियां कहां से बहकर हरिद्वार आई हैं। कुछ गाड़ियां हर की पौड़ी के आसपास पुल के नीचे फंस गईं तो कुछ क्षतिग्रस्त होकर आगे बह गईं। यह मामला श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।

पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि गाड़ियां उत्तरी हरिद्वार की सूखी नदी पर बने रपटे से बहकर आई हैं। दरअसल कई बार पार्किंग के पैसे बचाने के लिए लोग नदी के रपटे पर गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। जिस कारण जंगल से सूखी नदी में अचानक पानी आने के बाद गाड़ियां बह जाती हैं। पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। शहर कोतवाली के एएसआई सत्येंद्र बुटोला ने बताया कि गाड़ियां सूखी नदी के किनारे पर खड़ी थीं। जंगल से बारिश का पानी आने से यह गाड़ियां बह गईं। जिनको रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ