पिज्जा शॉप में बैठे थे लड़का-लड़की, कुछ लोग आकर पूछने लगे जाति, कपल ने घबराकर दूसरी मंजिल से लगाई छलांग

पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को 21 वर्षीय युवक और 19 वर्षीय युवती एक साथ बैठे थे. दोनों लोगों ने नूडल ऑर्डर किए थे और वहां बैठकर इंतजार कर रहे थे.

COUPLE.jpg_e13cca

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक पिज्जा शॉप की दूसरी मंजिल से कूदने की वजह से एक युवक और युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गए. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक हिंदू संगठन के सदस्यों द्वारा पूछताछ और घेराबंदी किए जाने के बाद दोनों ने डर के मारे यह कदम उठाया. दोनों को गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

घटना कांट थाना क्षेत्र के बरेली मोड़ के पास की है, जहां दूसरी मंजिल पर पिज्जा शॉप थी.

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को 21 वर्षीय युवक और 19 वर्षीय युवती एक साथ बैठे थे. दोनों लोगों ने नूडल ऑर्डर किए थे और वहां बैठकर इंतजार कर रहे थे. तभी वहां एक संगठन के कुछ लोग पहुंचे और उनसे सवाल-जवाब करने लगे. उन लोगों ने दोनों से जाति पूछी थी. जब कपल ने बताया कि वे हिंदू हैं, तो लोग उनका वीडियो बनाने लगे.

इससे घबराकर युवक ने खिड़की की ग्रिल हटाई और दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिसके पीछे युवती ने भी छलांग लगा दी.

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एसपी राजेश द्विवेदी के हवाले से लिखा है कि मामले की जांच जारी है और शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ