हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पति ने मजाक में बोला 'बंदरिया', मॉडल पत्नी को लगा इतना बुरा; फांसी लगाकर दे दी जान

इंदिरानगर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. तन्नू की छोटी बहन अंजली ने पुलिस को बताया कि मॉडलिंग तन्नू का जुनून था.

विज्ञापन
AI Generated Image

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना घटी है, इलाके में सनसनी फैला दी है. 28 वर्षीय मॉडल तन्नू सिंह ने बुधवार शाम अपने पति राहुल सिंह के एक हल्के-फुल्के मजाक को दिल पर ले लिया और छत के पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. परिवार का दावा है कि राहुल ने हंसी-मजाक में तन्नू को ‘बंदरिया’ कह दिया था. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, लेकिन अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है.

‘बंदरिया’ सुनकर आहत हो गई तन्नू


परिवार के सदस्यों के अनुसार, तन्नू सिंह पति राहुल के साथ इंदिरानगर सेक्टर-14 के एक फ्लैट में रहती थी. मॉडलिंग की दुनिया में एक्टिव तन्नू अपनी इमेज और प्रोफेशन को बहुत गंभीरता से लेती थी. बुधवार को पूरा परिवार सीतापुर जिले के एक रिश्तेदार के घर गया था. शाम को लौटने पर घर में सभी सदस्य हंसी-खुशी बैठे थे. इसी दौरान राहुल ने पारिवारिक माहौल में तन्नू को ‘बंदरिया’ कहकर चिढ़ाया. यह बात तन्नू को इतनी बुरी लगी कि वो तुरंत नाराजगी जाहिर करते हुए अपने कमरे में चली गईं.

यह भी पढ़ें: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से माफी मांगेगा प्रशासन, पूर्णिमा को कर सकते हैं प्रयागराज में गंगा स्नान

विज्ञापन

परिजनों ने सोचा कि थोड़ी देर में नाराजगी ठंडी पड़ जाएगी और सब नॉर्मल हो जाएगा. लेकिन लगभग एक घंटे बाद जब डिनर के लिए तन्नू को बुलाया गया तो कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया. जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का नजारा देख सभी के पैरों तले की जमीन खिसक गई. कमरे में तन्नू का शव पंखे से लटका हुआ था.

तन्नू की छोटी बहन ने बताई पूरी घटना


इंदिरानगर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. तन्नू की छोटी बहन अंजली ने पुलिस को बताया कि मॉडलिंग तन्नू का जुनून था. वे फैशन शो, प्रिंट शूट्स और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी. परिवार ने राहुल पर कोई सीधा आरोप नहीं लगाया, लेकिन मजाक के रूप में कही गई यह बात तन्नू के मन में गहरी घाव भर गई. जांच अधिकारी ने प्रारंभिक रिपोर्ट में आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद या भावनात्मक आघात बताया.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिजनों से अब तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है. अगर कोई शिकायत आती है तो IPC की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) या अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कब रुकेगा प्रवासियों पर हमला? अब कश्मीर के युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola