उत्तराखंड में कब रुकेगा प्रवासियों पर हमला? अब कश्मीर के युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा

हिमाचल प्रदेश के सोलन में दिसंबर 2025 में शॉल विक्रेताओं की पिटाई जैसी घटनाओं ने लक्षित उत्पीड़न की आशंकाओं को और गहरा कर दिया है. पढ़िये जम्मू-कश्मीर से आसिफ सुहाफ की रिपोर्ट.

Kashmiri shawl seller
विज्ञापन

उत्तराखंड में प्रवासियों पर होने वाले हमलों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. नॉर्थ ईस्ट से आए एंजेल चमका की हत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ था, कि इस बीच कुछ सामाजिक तत्वों ने कश्मीर से आए एक 18 वर्षीय युवक को पीट-पीठकर अधमरा कर दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के विकासनगर में कश्मीरी शॉल विक्रेता की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसके बाद सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक लोग अपना आक्रोश जता रहे हैं. इस मामले पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी एक्स पर पोस्ट कर आलोचना की.

प्रवासी विक्रेताओं की सुरक्षा पर चिंता


देशभर में अब उत्तराखंड में बाहर से काम के लिए आए प्रवासी विक्रेताओं की सुरक्षा को लेकर नई बहस छिड़ गई. जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के नेशनल कन्वीनर नासिर खुएहमी के मुताबिक परिवार के साथ शॉल बेचने निकले इस युवक का बायां हाथ टूट गया, सिर पर लोहे की रॉड से गंभीर चोटें आईं और पूरे शरीर पर चोट के निशान पड़ गए. हमले के बाद उसके सिर से लगातार खून बहता रहा. शुरुआत में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में उसे देहरादून के डून अस्पताल रेफर किया गया.

विज्ञापन

पीडीपी नेता ने की हमले की निंदा


राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों ने इस हमले की कड़ी निंदा की और मामले की गहन जांच की मांग उठाई. पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, ‘इस 18 साल के कश्मीरी शॉल विक्रेता को उत्तराखंड में लोहे की रॉड से तब तक मारा गया जब तक उसकी हड्डियां टूट नहीं गईं. यह कश्मीरियों के खिलाफ हिंसा की उन कई घटनाओं में से एक है, जहां हमलावर जानते हैं कि उन्हें संस्थागत छूट मिली हुई है. ये अब ‘फ्रिंज’ नहीं रहे. बीजेपी ही ‘फ्रिंज’ को मेनस्ट्रीम बना रही है… माननीय पुष्कर धामी साहब, क्या हम आपसे कार्रवाई की गुजारिश कर सकते हैं?’

CM उमर अब्दुल्ला ने BJP पर बोला हमला


जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस हमले की निंदा करते हुए एक्स पर ऐसी घटनाओं को ‘अस्वीकार्य’ बताया. उन्होंने कहा, ‘एक तरफ हम कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है, वहीं दूसरी तरफ कश्मीर के लोगों को डर के माहौल में जीने पर मजबूर किया जा रहा है… मेरी सरकार जहां भी ज़रूरी होगा, दखल देगी.’ अब्दुल्ला ने गृह मंत्रालय से अपील की कि वह अन्य राज्यों को जम्मू-कश्मीर के निवासियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर संवेदनशील बनाए.

विज्ञापन

गौरतलब है कि यह घटना उन कश्मीरी व्यापारियों की बढ़ती असुरक्षा को दर्शाती है, जो सर्दियों में घाटी में बर्फबारी के दौरान मैदानों वाले राज्यों में आकर पश्मीना शॉल, कालीन और हैंडीक्राफ्ट बेचते हैं. हिमाचल प्रदेश के सोलन में दिसंबर 2025 में शॉल विक्रेताओं की पिटाई जैसी घटनाओं ने लक्षित उत्पीड़न की आशंकाओं को और गहरा कर दिया है. उत्तराखंड प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दोषियों की गिरफ्तारी और उन पर सख्त धाराएं लगाने की मांग की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ