Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके में फिर से आग लगने का मामला सामने आया है। यहां की ऐस सिटी सोसाइटी के पास एक दुकान में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक तीन सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ, जिसकी वजह से आग लगी। आग देखते ही देखते विकराल हो गई और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किए।
यह भी पढ़ें:Pune Bus Misdeed Case में आरोपी के वकील का बड़ा खुलासा, सहमति से बने संबंध; रेप का दावा झूठा
सूत्रों के मुताबिक कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग लगने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कई दुकानों में आग लगी हुई है और दमकलकर्मी इस पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग के कारण काफी सामान जलकर राख हो गया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पहले भी इस इलाके में आग लगने के मामले सामने आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें:Pune Bus Misdeed Case के आरोपी का बड़ा खुलासा, रिश्तेदार से बोला- गलती हो गई
14 फरवरी को भी यूपी के ग्रेटर नोएडा में अचानक एक चलती स्कूटी में आग लग गई थी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी सोसाइटी में स्कूटी पर एक डिलीवरी बॉय जा रहा था, उसने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई थी। आग लगने की वजह बैटरी में विस्फोट बताया गया था। बिसरख थाना क्षेत्र के सेवंथ एवेन्यू में यह घटना हुई थी।
पहले भी हो चुके ऐसे हादसे
पिछले साल मार्च में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाई राइज सोसाइटी में भी भीषण आग लग गई थी। पहले आग एक फ्लैट में लगी, जिसके बाद यह दूसरे फ्लैट में फैल गई थी। फायर ब्रिगेड की टीमों ने मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया था। ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन के गौर सिटी-2 के 16 एवेन्यू में घटना हुई थी। इसकी वजह से पूरी सोसाइटी के टावर में धुआं फैल गया था। सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई थी।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
2 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
3 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
7 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines