जंगल में भीषण आग, जल रहा है रानीपुर टाइगर रिजर्व

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में मौजूद रानीपुर टाइगर रिजर्व में भयंकर आग लग गई है। आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया है। इस जंगल में कई प्रजाति के जानवर रहते हैं।

Bundelkhand Fire
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के रानीपुर टाइगर रिजर्व में भयंकर आग लग गई है। यहां मौजूद पेड़ पौधे धू-धू कर जल रहे हैं। चिंता की बात ये है कि मध्य प्रदेश का पन्ना टाइगर रिजर्व यहां से महज 150 किमी. की दूरी पर स्थित है।

जानकारी के अनुसार, रानीपुर टाइगर रिजर्व में बाघ, तेंदुआ, भालू, सांभर, चित्तीदार हिरण, चिंकारा और कई पक्षी और सरीसृप समेत अन्य कई प्रजाति के जानवर पाए जाते हैं। बताया जा रहा है कि हवा की गति तेज होने के चलते आज जंगल में फैलती जा रही है।

Advertisment

जंगल में लगी आग, बसेरा छोड़ने पर मजबूर जानवर

टाइगर रिजर्व में लगी आग से वन्यजीव अपना बसेरा छोड़कर भागने पर मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार, आग बुझाने के लिए रानीपुर टाइगर रिजर्व के आसपास स्थित कई दमकल स्टेशन से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे हैं। बड़ी संख्या में दमकल विभाग कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने से रिजर्व एरिया में बड़ी संख्या में पेड़ जलकर राख हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आग जंगल में फैलती जा रही है, जिसे बुझाने के लिए ड्रोन की मदद लेने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

रानीपुर टाइगर रिजर्व के बारे में रोचक जानकारी

1977 में रानीपुर वन्यजीव अभयारण्य स्थापित किया गया था। यह 230 किमी/स्क्वायर में फैला हुआ है। यहां पहुंचना अन्य टाइगर रिजर्व की तुलना में कठिन हैं, ऐसे में पर्यटकों का आना जाना कम ही रहता है। साल 2022 में इसे टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। बता दें कि यह बुंदेलखंड क्षेत्र में दूसरा और बुंदेलखंड के उत्तर प्रदेश भाग में पहला बाघ अभयारण्य है। इसके अंदर कोई बाघ नहीं हैं लेकिन पास के पन्ना टाइगर रिजर्व से बाघ अक्सर इस क्षेत्र में आते हैं।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ