क्या होती है बांबी बकेट? नैनीताल के जंगलों में लगी आग बुझाने में किया जा रहा इस्तेमाल

What is Bambi Bucket: बांबी बकेट एक तरह की बड़े आकार की बाल्टी होती है, जिसका इस्तेमाल आग बुझाने में किया जाता है। इस बकेट को मजबूत तारों की मदद से हेलिकॉप्टर से लटकाया जाता है। हेलिकॉप्टर की मदद से इस बकेट में पानी भरकर आग पर डाला जाता है।

Bambi Bucket, IAF, Nainital, forest, fires

नैनीताल के जंगलों में आग।

What is Bambi Bucket: नैनीताल के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है, यहां कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक जंगल धधक रहा है। शनिवार को वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने जंगल की इस आग को बुझाने के लिए बांबी बकेट का यूज किया। इस बकेट का यूज करने पर आग बुझाने में कम समय लगता है क्योंकि इसकी मदद से पानी टारगेट कर केवल उस जगह पर ही डाला जाता है जहां आग लगी हो।

विज्ञापन

क्या होता है Bambi Bucket

ये बांबी बकेट एक तरह की बड़े आकार की बाल्टी होती है। जिसे मजबूत तारों की मदद से हेलिकॉप्टर से लटकाया जाता है। इस बाल्टी के बेस में एक वाल्व लगा होता है जिसे हेलीकॉप्टर चलाने वाला पायलट कंट्रोल करता है। हेलिकॉप्टर की मदद से इस बकेट में पानी भरकर आग पर डालता है। इस बकेट में बड़ी मात्रा में पानी आता है, इसे हेलीकॉप्टर बकेट भी कहते हैं।

विज्ञापन

बांबी बकेट के क्या फायदे होते हैं

बांबी बकेट में उड़ते हुए भी पानी भर सकते है और हेलीकॉप्टर में लटकाकर एक जगह से दूरी जगह तक पानी ले जा सकते हैं। बांबी बकेट का यूज जंगल या आगजनी की बड़ी घटनाओं में किया जाता है। एक्सपर्ट की मानें तो इसे तकनीक से आग बुझाने की लागत कम आती है। इसे उस जगह यूज करते हैं जहां फायर बिग्रेड के टैंकर पहुंचाने में दिक्कत आ रही होती है।

कितना पानी ले जा सकते हैं

जानकारी के अनुसार बांकी बकेट को किसी भी हेलीकॉप्टर में लगाकर आग बुझाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पानी की जगह अन्य रसायन भरकर भी आग बुझाने में यूज किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार इस बाल्टी में करीब 300 लीटर से 10 हजार लीटर तक पानी भरा जा सकता है। इससे पानी बेकार भी नही होता है और संकरी गलियों और बहुमंजिला इमारतों में लगी आग बुझाने में आसानी होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ