हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गाजियाबाद के गत्ता गोदाम में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

Ghaziabad News: गाजियाबाद में शुक्रवार को अचानक एक गत्ते के गोदाम में आग लग गई। कुछ ही देर में आग गोदाम के सभी हिस्सों में फैल गई। अचानक लगी आग के कारण उठे धूंए के गुब्बार और लपटों को देख मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।

विज्ञापन
गाजियाबाद अग्निशमन विभाग

Ghaziabad News: गाजियाबाद में शुक्रवार को अचानक एक गत्ते के गोदाम में आग लग गई। कुछ ही देर में आग गोदाम के सभी हिस्सों में फैल गई। अचानक लगी आग के कारण उठे धूंए के गुब्बार और लपटों को देख मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग के कारण गोदाम में रखा गत्ता जल गया। फिलहाल आग किस कारण से लगी इसकी जांच की जा रही है।

गत्ते के गोदाम में लगी आग

गाजियाबाद के शिब्बनपुरा स्थित जितेन्द्र एंटरप्राइजेज का एक गत्ते का गोदाम है। इस गोदाम में गत्ता और कबाड़ का सामान रखा रहता है। बताया गया है कि शुक्रवार तड़के इस गोदाम में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने गोदाम को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि आग की तेज लपटें दूर तक देखी जा सकती थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने तुरंत आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा लुटेरा, गोली लगने से हुआ घायल

विज्ञापन

घंटों की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग और पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इस दौरान दमकल विभाग की टीम ने एक दमकल की गाड़ी की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण गोदाम में रखा सारा सामान जल गया। इस दौरान दमकल विभाग की टीम ने गोदाम के आस-पास बने अन्य जगहों पर भी पानी का छिड़काव किया, ताकि आग ओर ना फैल सकें। वहीं इस मामले में दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तड़के लगभग साढ़े चार बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola