Hot Air Balloon: काशी बना पर्यटन केंद्र, टेंट सिटी के साथ हॉट एयर बैलून और बोट फेस्टिवल का मजा उठा रहे लोग
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Hot Air Balloon: वाराणसी (Varanasi) में 4 दिवसीय हॉट एयर बैलून और बोट फेस्टिवल ((Hot Air Balloon and Boat Festival)) शुरू हो गया है। राज्य पर्यटन की उपनिदेशक प्रीति श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की है कि यह फेस्टिवल को देश का प्रमुख पर्यटन कार्यक्रम बनाएं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि हमें वाराणसी को देश का नंबर वन पर्यटन स्थल बनाना है। पिछले साल 7.5 करोड़ पर्यटक वाराणसी पहुंचे थे। प्रीति श्रीवास्तव ने कहा कि हम पर्यटकों को जोड़े रखने के लिए विभिन्न गतिविधियों की शुरुआत कर रहे हैं।
4-day hot air balloon & boat festival gets underway in Varanasi
We've to make Varanasi the country's number one tourist destination. Last yr, 7.5 cr tourists visited the city. We 're introducing different activities to keep tourists engaged:Preeti Srivastava,Dy Director, Tourism pic.twitter.com/5fVXs7If7l
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 17, 2023
यूपी पर्यटन विभाग ने हाल ही में इस कार्यक्रम के लिए एक लोगो (Logo) जारी किया था, जहां प्रीति श्रीवास्तव ने कहा था कि ढाल के आकार वाले इस लोगो में ‘काशी बैलून एंड बोट फेस्टिवल’ लिखा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि इस आयोजन को ब्रांड बनाने के लिए विभाग ब्लिम्प्स, इन्फ्लेटेबल बैलून और फ्लोटिंग सिलिंडर भी पेश करेगा।
उप पर्यटन निदेशक ने यह भी बताया कि दशाश्वमेध और नमो घाटों के बीच गंगा नदी के 3 किमी के हिस्से की मैपिंग बोट रेस के लिए की गई है, जो 17 से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। बैलून फेस्टिवल में लोगों के लिए सुबह की उड़ानें, टेदरेड उड़ानें और रात की लाइटिंग शो का आयोजन हो रहा है।
और पढ़िए –Statue Marriage: प्यार अमर हो गया! प्रेमी जोड़े की आत्महत्या के बाद परिवार ने मूर्ति बनाकर कराई शादी
उन्होंने यह भी कहा कि उत्सव के दौरान पैरामोटर गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस), जापान और कनाडा समेत पांच देशों की एजेंसियों को हॉट एयर बैलून फेस्ट के लिए बुलाया किया गया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि पांच देशों के पायलट और भारत के विभिन्न हिस्सों के 12 पायलट उत्सव में भाग ले रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: