Lucknow News : संघ के सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले 11 से 16 जनवरी तक यूपी प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह कई बैठकाें में हिस्सा लेंगे। वह अवध से लेकर पूर्वांचल तक लोकसभा चुनाव और शताब्दी वर्ष की तैयारियों पर मंथन करेंगे। इससे पहले भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष 2 और 3 जनवरी को लखनऊ प्रवास कर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को एजेंडा सौंप कर गए हैं।
शताब्दी वर्ष को लेकर करेंगे बैठक
होसबोले 14 से 16 जनवरी तक लखनऊ के प्रवास पर रहेंगे। इसके बाद 14 जनवरी को अवध प्रांत की कार्यसमिति की बैठक से लेकर विभिन्न संगठनात्मक बैठकों के जरिये संघ के शताब्दी वर्ष और आगामी लोकसभा चुनाव में संघ की भूमिका को लेकर मंथन करेंगे। गौरतलब है कि संघ 2024-25 में शताब्दी वर्ष मनाएगा। इस दौरान केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार होना अत्यंत आवश्यक है। यही कारण है कि संघ और उसके वैचारिक संगठनों के पदाधिकारी चुनावों की जमीनी तैयारियों में जुट गए हैं। होसबोले 14 को लखनऊ आएंगे। 11 से 13 जनवरी को वाराणसी में काशी और गोरखपुर में गोरखपुर प्रांत की बैठक करने जाएंगे।
संपादकों से करेंगे संवाद
होसबोले 14 जनवरी को लखनऊ प्रांत की बैठक में प्रत्येक पंचायत तक संघ की शाखा स्थापित करने, अयोध्या में राममंदिर निर्माण सहित राष्ट्रवाद से जुड़े अन्य मुद्दों को जनता के बीच पहुंचाने पर बात करेंगे। बैठक में संघ की वर्ष 2023 की कार्ययोजना पर भी मंथन और लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की जाएगी। 15 जनवरी को होसबाेले मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में गोमती नगर विस्तार स्थित सीएमएस स्कूल में खिचड़ी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 16 जनवरी को संपादकों से संवाद करेंगे। होसबोले संघ के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ कुछ प्रबुद्ध लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 hr agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 hr agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
4 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
15 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
21 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
21 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
22 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
22 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines