Honor Killing: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां कथित तौर पर पिता और भाई ने एक किशोरी की हत्या कर दी। इसके बाद आनन-फानन में उसके शव को दफना दिया। पड़ोसियों को सूचना दी कि बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई है। हालांकि पुलिस ने एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए किशोरी के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

बाजार में युवक के साथ पिता-भाई ने देखा

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के पिता और भाई द्वारा उसे सरेराह बेरहमी से पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बताया गया है कि घटना के वक्त किशोरी पास में एक स्थानीय बाजार में किसी युवक के साथ टहल रही थी। जिला पुलिस का कहना है कि यह ऑनर किलिंग (Honor Killing) का मामला है।

विज्ञापन

पड़ोसियों को सुनाई ये कहानी

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेठी में 12वीं क्लास की एक छात्रा की दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ संबंध को लेकर कथित तौर पर हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने 5 अगस्त की तड़के आफरीन के शव को जल्दबाजी में दफना दिया और पड़ोसियों को बताया कि उसकी मौत बीमारी से हुई है।

विज्ञापन

शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बाद में जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर लड़की का शव कब्र से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि किशोरी के पिता नियामत उल्लाह और भाई हैदर अली ने उसे बाजार में किसी अन्य लड़के के साथ टहलते हुए देख लिया था। इसके बाद बाजार में ही उसकी पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने किया था हस्तक्षेप

इसी वीडियो के आधार पर स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया है कि पिटाई के बाद किशोरी अपने घर पर नहीं जाना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करके किशोरी को घर भेज दिया। अब पुलिस ने आरोपी पिता और भाई के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ