प्रेमी के लिए पति की हत्या: अपने चचेरे भाई से अवैध संबंध बनाए रखने के लिए महिला ने उठाया खौफनाक कदम
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Uttarakhand Crime News: उत्तराखंड में एक महिला ने अपने चचेरे भाई के साथ अवैध संबंध रखने के लिए अपने पति को ही मौत के घाट उतार दिया। महिला का पति दुबई में काम करता था। अब पति ने दुबई से लौटने के बाद इलाके में दुकान खोली थी। पुलिस ने मामले की खुलासा करते हुए महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मामला उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले का है। यहां रहने वाली एक महिला का पति दुबई में नौकरी करता था। इसी दौरान महिला का चचेरे भाई से अवैध संबंध हो गए। इसी दौरान पति ने बताया कि वह दुबई से लौट रहा है। घर के पास एक दुकान खोलेगा और परिवार को पालेगा।
पति के दुबई से लौटने की बात सुनकर पत्नी और उसके प्रेमी का माथा ठनक गया। उन्होंने महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला ने पहले अपने पति को खाने में नशीली दबाइयां मिलाकर खिला दी। इसके बाद तकिए से उसका मुंह दबा किया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पता चला कि महिला पिछले आठ महीने से अपने चचेरे भाई के साथ अवैध रिश्ते में थी। इसके अलावा, वह अपने पति की संपत्ति पर भी कब्जा करना चाहती थी। पुलिस ने मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: