Holi 2023: होली और शब-ए-बारात से पहले यूपी के इस जिले में धारा 144 लागू, स्टेशनों पर बढ़ाई फोर्स
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Ayodhya: उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Govt) ने राज्य में होली (Holi 2023) और शब-ए-बारात (Shab-e-Barat) पर कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। किसी भी प्रकार की आशंका को देखते हुए अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही अयोध्या (Ayodhya) समेत सभी धार्मिक जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि पूरे क्षेत्र को जोन और सेक्टरों में बांटा गया है। इनकी निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। होली और शब-ए-बारात शांति पूर्ण तरीके से मनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अयोध्या में परंपरा रही है कि हमेशा पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाए जाते रहे हैं। आगे भी यह परंपरा जारी रहेगी।
समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से बताया गया है, जिलाधिकारी ने शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि होली पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। इस बीच होली से पहले लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन के निदेशक आशीष सिंह ने पुलिस बल के साथ निरीक्षण अभियान चलाया।
रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण अभियान के दौरान आशीष सिंह ने यात्रियों के सामान की जांच की। साथ ही लोगों से अपील की कि अगर स्टेशन पर कोई लावारिस बैग देखता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। चारबाग रेलवे स्टेशन के निदेशक ने कहा कि होली के त्योहार के मद्देनजर स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, जिसे देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि यहां सुरक्षा में सामान्य कर्मचारियों की तुलना में अब उनकी संख्या दोगुनी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर करीब 100 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। बैग स्कैनर लगाए गए हैं ताकि यात्रियों के बैगों की भी जांच की जा सके।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: