Viral Video: देशभर में होली (Holi 2023) की धूम मची है। मथुरा, वृंदावन, काशी समेत हर ओर प्रेम का गुलाल उड़ रहा है। मथुरा यानी ब्रज क्षेत्र में तो बसंत पंचमी के दिन से ही होली (Holi 2023) का महोत्सव शुरू हो जाता है।

विज्ञापन

बरसाना की लड्डू और लठामार होली विश्व प्रसिद्ध है। देश के कोने-कोने के अलावा विदेशों से भी भक्त यहां होली खेलने के लिए आते हैं। होली के वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहे हैं।

विज्ञापन

वृंदावन के मंदिरों में रोज हो रही है होली

वृंदावन के बांके बिहारी और राधारमण मंदिर समेत सभी मंदिर प्रांगणों में होली का उत्सव चल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को वृंदावन स्थित प्रियाकांत जू मंदिर में होली का कार्यक्रम हुआ। बता दें कि ये मंदिर भगवताचार्य देवकी नंदन महाराज का है। जो हिंदुत्व के प्रचारक के तौर पर भी जाने जाते हैं।

विज्ञापन

प्रेम के रंगों में रंगे भक्त, गाए होली के रसिया

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर 1 मिनट 7 सेकेंड का वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर प्रांगण में भक्त रंगों की होली खेल रहे हैं। ब्रज के प्रसिद्ध होली के रसिया और लोक गीतों पर झूम रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। बता दें कि कल यानी आठ मार्च को होली (रंग खेलने वाली) है।

विज्ञापन

काशी में होती है चिता भस्म की होली

वाराणसी में भी फाल्गुन माह में होली के कई कार्यक्रम होते हैं। यहां के मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म से होली खेलने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा होते हैं। विश्व प्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट पर चिता की राख से होली खेलने की इस परंपरा को ‘मसान होली’ (Masaan Holi) कहा जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ