---विज्ञापन---

Holi 2023: होली पर मथुरा पहुंचीं सांसद हेमा मालिनी, ब्रजवासियों के साथ खेली ऐसी होली, देखें Video

Holi 2023: मथुरा से मातुल शर्मा की रिपोर्टः इस समय पूरे ब्रज में होली (Holi 2023) का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बसंत पंचमी से होली का डांड लगने के बाद ब्रज के मंदिरों में अलग-अलग तारीखों पर आयोजन शुरू हो जाते हैं। इतना ही नहीं मथुरा और वृंदावन समेत सभी प्रमुख मंदिरों […]

Holi 2023: मथुरा से मातुल शर्मा की रिपोर्टः इस समय पूरे ब्रज में होली (Holi 2023) का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बसंत पंचमी से होली का डांड लगने के बाद ब्रज के मंदिरों में अलग-अलग तारीखों पर आयोजन शुरू हो जाते हैं।

इतना ही नहीं मथुरा और वृंदावन समेत सभी प्रमुख मंदिरों में रोजाना होली के कार्यक्रम भी हो रहे हैं। इसी क्रम में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी (MP Hema Malini) भी यहां पहुंची हैं। उन्होंने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा ब्रजवासियों के साथ होली खेली।

---विज्ञापन---

मथुरा, वृंदावन-बरसाना समेत यहां होती है होली

जानकारी के मुताबिक ब्रज में 45 दिनों तक होली के कार्यक्रम होते हैं। मथुरा, वृंदावन, गोकुल, बरसाना, नंदगाव, फालेन और महावन समेत सभी प्रमुख मंदिरों में होली के कार्यक्रम की तारीखें पहले ही जारी की जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में फाल्गुन मास में लगभग रोजाना ही होली का कार्यक्रम होता है। इसके अलावा राधा रमण मंदिर में भी कार्यक्रम हो रहे हैं।

---विज्ञापन---

फल, मिठाई बांटी, फिर खेली होली

इसी क्रम में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी भी ब्रज पहुंचीं। यहां पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने लोगों को फल और मिठाइयां बांटीं। साथ ही लोगों के साथ गुलाब के फूलों और गुलाल से होली भी खेली। सांसद के होली खेलने के फोटो और वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः होली पर चढ़ा राजनीतिक पिचकारियों का क्रेज, बाजारों में बढ़ी ‘बुलडोजर’ की मांग

---विज्ञापन---

बांके बिहारी मंदिर पहुंचा श्रद्धालुओं का सैलाब

वहीं बांके बिहारी मंदिर में शुक्रवार को भारी संख्या में लोग पहुंचे। मंदिर परिसर के अंदर अबीर-गुलाल के साथ होली खेलने के वीडियो भी जमकर वायरल हो रहे हैं। काफी लोगों ने बताया कि वे दिल्ली, गाजियाबाद समेत आसपास के शहरों और राज्यों से यहां होली खेलने के लिए आए हैं।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Mar 03, 2023 03:17 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola