Holi 2023: होली के रंग में रंगा ब्रज, बरसाने में प्रेम पगी लाठियां खाकर निहाल हुए हुरियारे, देखें Video
Edited By Naresh Chaudhary

उत्तर प्रदेश के बरसाने में लट्ठमार होली। (फोटोः उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग)
Edited By Naresh Chaudhary

उत्तर प्रदेश के बरसाने में लट्ठमार होली। (फोटोः उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग)
Holi 2023: होली का त्योहार हो और ब्रज की बात न हो… ऐसा तो हो ही नहीं सकता। जी हां होली (Holi 2023) के मौके पर ब्रज में होने वाले आयोजनों को देखने के लिए भारत समेत दुनियाभर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। भक्ति के साथ प्रेम के रंगों में रंगे लोगों का नजारा देखते ही बनता है। अगर होली के प्रमुख आयोजनों की बात करें तो बरसाने की होली काफी महत्वपूर्ण है। यहां के दो प्रमुख आयोजन लड्डू होली और लट्ठामार होली हैं।
जानकारी के मुताबिक होली के मौके पर ब्रज में 45 दिन होने वाले भव्य आयोजनों की तारीखें जारी की जाती हैं। इनमें करीब 16 प्रमुख आयोजन हैं। इसी के तहत मंगलवार को बरसाने में लट्ठामार या लट्ठमार होली का आयोजन हो रहा है। बरसाना ब्रज की आराध्य राधारानी का स्थान है। यहां के होली आयोजन में लाखों की संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी बड़े स्तर पर तैयारियों की जाती हैं।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1630383779918544896
आज यानी मंगलवार को मथुरा जिले के बरसाना में लड़ली जी के श्रीजी मंदिर में होली का आयोजन चल रहा है। इससे पहले सोमवार को यहां लड्डू होली का भी आयोजन हुआ था। इस दौरान भक्ति के रंगों में रंगे श्रद्धालुओं ने लड्डू होली खेली।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: