Holi 2023: ब्रज में 24 फरवरी से शुरू हो रहा है रंगों का त्योहार, जानें किस दिन कहां होगा उत्सव?
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

मथुरा से मातुल शर्मा की रिपोर्टः Holi 2023: भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और क्रीड़ा स्थली ब्रज में 24 फरवरी से रंगों का त्योहार यानी होली का उत्सव शुरू होने जा रहा है। हालांकि मान्यताओं के अनुसार ब्रज में पूरे 45 दिन होली (Holi 2023) मनाई जाती है, लेकिन इन 45 दिनों में भी ब्रज के खास मंदिरों में अलग-अलग तारीखों पर भव्य आयोजन होते हैं।
ब्रज में पूरे 45 दिनों तक लोग प्रेम और भक्ति के रंगों में रंगे रहते हैं। ब्रज की होली का कार्यक्रम सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के कोने-कोने और विदेशों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। विदेशी भक्त भी सराबोर नजर आते हैं। जानकारों की मानें तो फाल्गुन मास में मुख्य मंदिरों में होली का नियमित उत्सव चलता है, लेकिन तिथि विशेष कार्यक्रम भी यहां की खास पहचान हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: