Hit and Run case in Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में नववर्ष की पूर्व संध्या पर मारे गए युवक की मौत का असली सच सामने आ गया। उसकी मौत हिट एंड रन केस में हुई। पुलिस ने मंगलवार देर शाम इस मामले में अहम खुलासे किए। गौरतलब है कि मोदी नगर कस्बे में नए साल की पूर्व संध्या पर पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को 100 मीटर तक घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके चार फरार होने में कामयाब रहे। सभी नशे में थे।
31 दिसंबर की घटना
डीसीपी (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि घटना 31 दिसंबर की है। जनसेवा केंद्र चलाने वाले अनुपम श्रीवास्तव अपने दोस्त अरुण के साथ हरमुख पुरी बाजार में कुछ सामान खरीदने के लिए गए थे। उन्होंने कार एक जगह पार्क की और बाहर आकर खरीदारी करने लगे, जबकि उनका दोस्त अरुण अभी भी कार में बैठे हुए थे।
डीसीपी के मुताबिक, कार के सामने एक एसयूवी खड़ी थी। एसयूवी राहुल चौधरी चला रहा था, जो नशे में था। जब अरुण ने राहुल से एसयूवी हटाने के लिए हॉर्न बजाया तो वह गुस्सा हो गया और अरुण को गाली देने लगा। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
यह भी पढ़ें: Truck Drivers Protest: सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा ट्रेंड, कानून को लेकर क्या बोल रहे ट्रक ड्राइवर
100 मीटर तक घसीटा
डीसीपी यादव ने बताया कि राहुल उस समय वहां से चला तो गया, लेकिन कुछ समय बाद अपने दोस्तों के साथ फिर लौटा और अरुण को मारने लगा, जिससे वे जमीन पर गिर गए। इसके बाद राहुल ने टक्कर मारते हुए उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटा। हादसे के बाद अरुण को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
डीसीपी ने बताया कि एसयूवी में सवार सभी लोग नशे में थे। उन्होंने राहुल को अरुण को कुचलने के लिए उकसाया। हालांकि, पीड़िता के पिता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: UPSC की तैयारी करने वालों को जरूर देखनी चाहिए 12th Fail Movie, मिलते हैं 7 बड़े सबक
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
8 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
17 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
17 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
20 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines