Pintu Mahra Criminal Record: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस पिंटू माहरा का विधानसभा में जिक्र किया था, उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने आया है। मुख्यमंत्री ने उसकी तारीफ की थी, लेकिन वह हिस्ट्रीशीटर निकला और उसका फैमिली बैकग्राउंड भी क्रिमिनल निकला। उसका परिवार महाकुंभ और माघ मेलों में लोहे की प्लेटें, सड़कें बनाने, बिजली की लाइनें बिछ़ाने का काम करता है।
पिंटू की मां शकुंतला देवी बिजली विभाग की रजिस्टर्ड ठेकेदार हैं। महाकुंभ प्राधिकरण ने अलग-अलग घाटों से संगम घाट तक जाने का किराया 75 से 160 रुपये तय किया। निर्देश थे कि नाव में 2 चालक और 8 यात्री ही होंगे और एक दिन में नाव कुल 8 फेरे ही लगाएगी। एक नाव से रोजाना 6400 रुपये की कमाई हुई। 45 दिन में 130 नाव ने 374400 यात्रियों के साथ 46800 फेरे लगाए और 37440000 रुपये कमाए।
ऐसे में सरकारी रेट पर 30 करोड़ कमाना संभव नहीं है। ऐसा तभी संभव हो सकता है, जब नाविक श्रद्धालुओं को संगम घाट तक पहुंचाने के मनमाने पैसे वसूले और तय नंबर से ज्यादा फेरे लगाए, जबकि पिंटू के परिवार का कहना है कि श्रद्धालुओं ने खुश होकर जो टिप दी, वह भी इसी में शामिल है। पिंटू की कमाई सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या मुख्यमंत्री योगी को पिंटू के बारे में कुछ नहीं पता था?
क्या उनका सरकारी रेटों, सरकारी कमाई और पिंटू की कमाई के बारे में नहीं पता था, जो उन्होंने विधानसभा में उसका जिक्र कर दिया। क्या मुख्यमंत्री योगी से महाकुंभ प्राधिकरण के अधिकारियों ने पिंटू का सच छिपाया? क्या महाकुंभ की सफलता का श्रेय लेने को अधिकारियों ने सच पर पर्दा डाला? आदि कई सवाल पिंटू की कमाई और विधानसभा में मुख्यमंत्री के मुंह से उसके गुणगान पर उठ रहे हैं, क्योंकि पिंटू को बारे में पता लगाने पर वह हिस्ट्रीशीटर निकला।
सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट करके किया कटाक्ष
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने पोस्ट लिखकर कटाक्ष किया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नाविक पिंटू की विधानसभा में तारीफ की और बताया कि महाकुंभ में नाव चलवाकर पिंटू ने 30 करोड़ कमाए, लेकिन पिंटू का कच्चा चिट्ठा सामने आ रहा है। उसके खिलाफ रंगदारी और वसूली के केस दर्ज हैं। वह नैनी के अरैल का कुख्यात अपराधी है। 21 दिन पहले भी वह वसूली मांगने पर नामजद हुआ था।
डबल मर्डर केस में जेल में भी रहा है और 6 महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया है। जेल के अंदर से वह गवाह को धमकाता भी था। पिंटू के पिता बच्चा महरा नैनी थाने के गैंगस्टर थे। पिंटू के 2 भाई भी निगरानीशुदा बदमाश हैं। इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, अपने सूचना सलाहकारों को बर्खास्त कीजिए। जिन्होंने आपसे एक कुख्यात अपराधी का सदन में इतना महिमा मंडन करवा डाला?
यह भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे को CM फडणवीस से एक और झटका, पद से हटाए गए डिप्टी CM के करीबी
अखिलेश यादव की जांच पड़ताल की मांग
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पिंटू की सच्चाई की पड़ताल करने की बात कही। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि अगर सच में एक परिवार ने महाकुंभ में अकेले 30 करोड़ कमाए हैं तो GST कितना मिला यह भी तो बताएं। ‘पातालखोजी’ पहले पता कर लिया करें, फिर महिमामंडन किया करें। पहले ठग से MOU साइन कर लिया, अब नामज़द के नाम की सदन में बंद आंखों से तारीफ़ कर दी। अब तो आंखें खोलें। इन्हीं सब वजहों से भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
पिंटू इन केसों में आरोपी
रिपोर्ट के अनुसार, पिंटू पर 10 से ज्यादा केस दर्ज हैं। हत्या, हत्या के प्रयास, फायरिंग समेत कई केसों में वह आरोपी है। साल 2009 में नैनी के लोकपुर में डबल मर्डर हुआ था। इस केस में उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। उस पर अनिरुद्ध उर्फ बर्रू निषाद और उसके छोटे बेटे छगन निषाद को गोलियां मारने के आरोप लगे थे। साल 2017 में पिंटू पर एक शख्स पर हमला करने का केस दर्ज हुआ। 3 लोग जख्मी हुए, जिनमें से एक घायल की मौत हो गई थी। साल 2022 में पिंटू के खिलाफ परिवार को धमकाकर अपने पक्ष में गवाही कराने के आरोप में दारागंज थाने में एक और केस दर्ज हुआ था।
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 hr agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
6 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
7 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
7 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
20 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
23 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines