Kedarnath Helicopter Crash: उत्तराखंड में केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। हादसा इमरजेंसी लैंडिंग करते समय हुआ। हेलीकॉप्टर का पीछे का हिस्सा टूटकर गिर गया। हालांकि हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन हेलीकॉप्टर क्रैश होने का पता चलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप जरूर मच गया। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने ANI को बताया कि एम्स ऋषिकेश की हेली एंबुलेंस सेवा का हेलीकॉप्टर केदारनाथ में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। हेलीकॉप्टर में सवार सभी 3 यात्री एक डॉक्टर, एक कैप्टन और एक मेडिकल स्टाफ मेंबर सुरक्षित हैं। हादसे की जांच चल रही है, जल्दी ही हादसा होने के कारण पता चल जाएंगे।
क्यों करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?
मिली जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर केदारनाथ हेलीपैड पर लैंडिंग कर रहा था कि अचानक हेलीकॉप्टर की टेल टूट गई। हेलीकॉप्टर की नीचे गिरता देखकर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आस-पास खड़े लोगों में अफरा तफरी मच गई, लेकिन पायलट ने सूझ-बूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को लैंड कराया। यात्रियों को नीचे उतारा और फिर खुद उतरा।
हेलीकॉप्टर एम्स ऋषिकेश की हेली एंबुलेंस सर्विस का था। इसमें सवार तीनों चिकित्सक केदारनाथ धाम में किसी मरीज को लेने जा रहे थे। मरीज को केदारनाथ धाम से एम्स ऋषिकेश में शिफ्ट करना था। लैंडिंग से ठीक पहले हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी आ गई तो पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया, लेकिन लैंडिंग करते समय हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से लौटे BSF जवान PK साहू के 5 चौंकाने वाले खुलासे, सुनाई पाक रेंजर्स के जुल्मों की कहानी
उत्तरकाशी में भी क्रैश हुआ था हेलीकॉप्टर
बता दें कि गत 8 मई को भी उत्तराखंड में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था। उत्तरकाशी जिले के गंगनानी में हुए हादसे में 6 लोगों की जान गई थी। पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की थी। हादसे में मारे गए लोग मुंबई और आंध्र प्रदेश के थे। पायलट समेत 7 लोग हेलीकॉप्टर में गंगोत्री धाम जा रहे थे। मुंबई के 4 और आंध्र प्रदेश के 2 यात्री थे।
हादसे में मारी गईं 6 सवारियों में 5 महिलाएं थीं। 5 लोगों की जान मौके पर चली गई थी। पायलट रॉबिन सिंह ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा था। हेलीकॉप्टर ने देहरादून से उड़ान भरी थी और खरसाली में लैंड होना था, लेकिन गंगनानी में नाग मंदिर के पास क्रैश हो गया। उस हादसे के 9 दिन बाद दूसरा हेलीकॉप्टर क्रैश आज केदारनाथ धाम में हुआ।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 hr agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
3 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
4 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
5 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
6 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
7 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
19 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
19 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines