Heavy Rains in UP, School Closed: उत्तर प्रदेश के एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश के अलर्ट के बीच यूपी की राजधानी लखनऊ में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया गया है। लखनऊ प्रशासन ने आज यानी 11 सितंबर को सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। इस फैसले को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
प्रशासन ने कहा, आदेश का पालन हो
आदेश के मुताबिक, ‘मौसम विभाग की ओर से जारी आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश की चेतावनी और पिछले कई घंटों से लखनऊ के खराब मौसम के मद्देनजर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बोर्डों के कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी विद्यालयों के लिए आज दिनांक 11 सितंबर 2023 (सोमवार) को अवकाश घोषित है। कहा गया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ेंः यूपी, एमपी, बिहार समेत 12 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग की चेतावनी
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1701057430644527508
12 घंटे में बेहिसाब बारिश
बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में साल की सबसे बड़ी मानसूनी बारिश देखी गई। यहां 12 घंटे में 90 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। मूसलाधार बारिश रविवार शाम को शुरू हुई और सोमवार सुबह तक जारी रही, जिसके कारण सड़कों पर भारी जलजमाव की स्थिति है और पूरे शहर के प्रमुख स्थानों पर यातायात जाम है।
एक हफ्ते की गर्मी से मिली राहत
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यह बारिश 12 सितंबर तक जारी रहने की आशंका है। हालांकि पिछले एक सप्ताह से पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से इस बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है। उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में शनिवार रात, रविवार और सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा।
इन जिलों में भारी बारिश का है अलर्ट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चक्रवाती स्थितियों के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज अलग-अलग स्तर की वर्षा होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि इटावा, औरैया, गोंडा, कन्नौज, अयोध्या और बस्ती में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट है। इसके अलावा यूपी के करीब 35 जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1701099152715956653
उफान पर आई गोमती नदी
लगातार बारिश के कारण लखनऊ में गोमती नदी में जल स्तर भी काफी बढ़ गया है। इस पर जिला मजिस्ट्रेट सूर्य प्रताप गंगवार ने बताया कि गोमती नदी में जल प्रबंधन के लिए हम लगातार निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि हमें पता चल सके कि शहरी क्षेत्र से पानी की निकासी कैसे की जाए। हमने बैराज के दो गेट खोल दिए हैं और दो गेट फिर से खोलने जा रहे हैं। ताकि शहर से पानी की निकासी हो सके। कुछ निचले इलाके हैं। नगर परिषद की हमारी टीम काम कर रही है।
संबंधित खबरें
'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 hr agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
3 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
5 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
7 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
12 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
12 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
20 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
23 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines