Heartattack to doctor in operation theatre: नोएडा के जिला अस्पताल में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब यहां ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी कर रहे एक डॉक्टर को हार्टअटैक आ गया। डॉक्टर की हालत बिगड़ते देख किसी तरह वहां मौजूद अन्य मेडिकल स्टाफ ने स्थिति को काबू किया और उन्हें समीप के एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अब डॉक्टर की हालत स्थिर बताई जा रही है।
डॉक्टर सत्येंद्र ऑपरेशन थिएटर में एक मरीज को ट्रीट कर रहे थे
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला नोएडा के जिला अस्पताल का है। बीते 9 जनवरी को यहां आई सर्जन डॉक्टर सत्येंद्र ऑपरेशन थिएटर में एक मरीज को ट्रीट कर रहे थे। अचानक इस दौरान उन्हें बेचैनी होने लगी। उन्हें अधिक पसीना आने लगा और वह बदहवास होने लगे। यह देख उनके साथ मौजूद नर्स ने उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी। डॉक्टर को ऑपरेशन थिएटर से बाहर लेकर जाया गया। वहीं, अन्य डॉक्टरों ने मरीज का आगे ट्रीटमेंट पूरा किया।
दिल को बॉडी के दूसरे पार्ट्स से जोड़ने वाली एक नस ब्लॉक थी
तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर सत्येंद्र को नोएडा के फेलिक्स अस्पताल लेकर जाया गया। जहां ईसीजी और अन्य जांच के बाद पता चला कि उनके दिल को बॉडी के दूसरे पार्ट्स से जोड़ने वाली एक नस ब्लॉक है। तुरंत एक्टपर्ट डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की। जिससे अब उनकी हालत स्थिर है। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। फेलिक्स अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार डॉक्टर सत्येंद्र को हार्ट अटैक आया था। उनके सहकर्मियों के तुरंत हरकत में आने से उनकी जान बचाई जा सकी। अब वह खतरे से पूरी तरह बाहर हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
सर्दियों में हार्टअटैक से ऐसे बचें
डॉक्टरों के अनुसार सर्दियों में जब टेम्परेचर कम रहता है तो नसें श्रिंक होने पर हार्टअटैक आने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में सांस लेने में परेशानी होने पर, सीने में किसी भी तरह का दर्द होने पर डॉक्टर से परमर्श लें। इस मौसम में खानपान का ध्यान रखें। ज्यादा अल्कोहल पीने या तला भुना खाने से बचें।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
9 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
10 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
12 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
14 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
19 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
19 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines