Jaunpur Crime News: यूपी के जौनपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 8वीं की छात्रा ने हेडमास्टर पर बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जब यह आपबीती मां को सुनाई तो मां ने एएसपी से मिलकर शिकायत की। मामले में एएसपी ने नेवढ़िया पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।
पुलिस को दर्ज कराई शिकायत के अनुसार गांव में उच्च प्राथमिक स्कूल में 14 साल की छात्रा कक्षा आठ में पढ़ती है। छात्रा की मां ने दर्ज कराई शिकायत में बताया कि विद्यालय के हेडमास्टर ने बेटी को धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद डर से पीड़िता बच्ची ने यह बात किसी को नहीं बताई।
कई बार किया दुष्कर्म
आरोपी हेडमास्टर ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। 16 सितंबर को पीड़िता ने परिवार के लोगों को जब इसके बारे में जानकारी दी तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पीड़िता की मां थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। पुलिस कार्रवाई करने की बजाय मामले को रफा दफा करने में जुटी रही।
ये भी पढ़ेंः पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए गुड न्यूज, 13 जिलों में घर बैठे बनेगा पासपोर्ट
एएसपी के आदेश के बाद दर्ज हुआ मामला
तीन दिन तक मामला रजिस्टर्ड नहीं होने के बाद परिजन गुरुवार को एएसपी के पास पहुंचे और मामले की जानकारी दी। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी ने बताया कि पीड़िता की मां ने यहां आकर प्रार्थना पत्र दिया था। मामले में आरोपी हैडमास्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए नेवढ़िया पुलिस को आदेश दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः ट्रैक पर लोहे का खंभा…ट्रेन हादसे की साजिश! रेलवे में हड़कंप मचा; देहरादून से काठगोदाम जा रही थी एक्सप्रेस
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
1 hr agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
1 hr agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
2 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
3 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines