Sambhal MP Ziaur Rahman: यूपी के संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी एफआईआर रद्द करने से इनकार कर दिया। इसके अलावा पुलिस जांच में सहयोग करना होगा। हालांकि कोर्ट ने उनको गिरफ्तारी से राहत जरूर दी है। बता दें कि संभल हिंसा मामले में पुलिस ने सांसद बर्क को भी आरोपी बनाया है। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद उन्होंने 18 दिसंबर को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें एफआईआर रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक की मांग की थी। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 7 साल से कम सजा की धाराएं होने के चलते गिरफ्तार नहीं होंगे।
बता दें कि 24 नवंबर को संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद अगले दिन पुलिस सांसद पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की थी। बर्क के साथ स्थानीय सपा विधायक इकबाल महमूद को भी आरोपी बनाया गया था।
एफआईआर में क्या?
संभल सांसद और सुहैल इकबाल के खिलाफ एसआई दीपक राठी की ओर कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया। एफआईआर में 700-800 लोगों की अज्ञात भीड़ को शामिल किया गया है। ये मामला BNS की धारा 191(2), 221, 132, 125, 196, 323(बी), 190, 191(3), 190 और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा के तहत दर्ज की गई।
ये भी पढ़ेंः मौत ऐसे भी आती है, तेंदुए के हमले में नहीं बचा युवक, मुरादाबाद में दोनों की मौत
19 दिसंबर को काटी गई बिजली
बता दें कि 19 दिसंबर को बिजली विभाग ने बर्क के खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज करवाई थी। घर का कनेक्शन काट दिया गया था। इसके अलावा उन पर 1.91 करोड़ जुर्माना भी लगाया गया था। वहीं 20 दिसंबर को संभल सांसद के घर पर बुलडोजर कार्रवाई हुई थी। प्रशासन उनकी घर की सीढ़ियों पर बुजडोजर चलाया था। इसको लेकर प्रशासन ने कहा कि यह सीढ़ियां सड़क की जमीन पर बनी हैं।
ये भी पढ़ेंः अरशद पहले भी मां-बहनों से करता था मारपीट, पड़ोसियों से क्या था विवाद? सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
26 mins agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 hr agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
3 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines