Hathras Stampede : यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ ने 121 लोगों की जान ले ली। इस हादसे के बाद लोग भोले बाबा के बारे में जानना चाहते हैं। भोले बाबा का असली नाम सूरजपाल सिंह है। वे नारायण साकार हरि के नाम से भी जाने जाते हैं। अध्यात्म जगत में आने से पहले सूरजपाल यूपी पुलिस में दारोगा था। उसके खिलाफ अलग-अलग थाने में 6 मुकदमे दर्ज हैं। बाबा का एक 24 साल पुराना मामला सामने आया है।
सूरज पाल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ। उत्तर प्रदेश के आगरा में नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा को साल 2000 में गिरफ्तार किया गया था। उनके साथ 7 लोग भी अरेस्ट हुए थे। हंगामा करने के बाद पुलिस ने चमत्कारी उपचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की थी। भोले बाबा के पास कोई संतान नहीं है। उन्होंने एक बच्ची गोद ले रखी थी, जिसे कैंसर था। हालांकि, बाद में उस बच्ची की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें : ‘चोरी भी और सीनाजोरी भी…’, Hathras Stampede पर सीएम योगी का अखिलेश यादव पर पलटवार
क्यों गिरफ्तार हुआ था भोले बाबा?
बच्ची अचानक से बेहेश हो गई। इस पर अनुयायियों ने कहा कि बाबा बच्ची को ठीक कर दीजिए। थोड़ी देर बाद बच्ची को होश आ गई, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। इसे लेकर बाबा के अनुयायियों ने श्मशान घाट में जमकर हंगामा किया था। वे बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं करने दे रहे थे। बाबा के अनुयायियों का कहना था कि भोले बाबा बच्ची को फिर से जिंदा कर देंगे। इस मामले में पुलिस ने बाबा समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया था, लेकिन सबूतों के अभाव में सभी लोगों को छोड़ दिया गया।
यह भी पढ़ें : Hathras Stampede: प्रारंभिक जांच में SDM के खुलासे चौंकाने वाले, दावा- सुरक्षा गार्डों ने धक्का मारा
बाबा का पहला बयान आया सामने
सूत्रों के अनुसार, हाथरस हादसे में बाबा नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने इस मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि भगदड़ मचने से पहले वे सत्संग स्थल से निकल गए थे। असामाजिक तत्वों की वजह से अफरातफरी मची थी। उन्होंने इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, एमडीएम की प्राथमिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बाबा के सुरक्षा गार्डों ने अनुयायियों को धक्का दिया था, जिसकी वजह से लोगों में भगदड़ मची थी।
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
8 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
11 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
12 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
12 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
13 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
18 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
21 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines