Hathras Stampede Latest Update : यूपी के हाथरस हादसे में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई। सरकार इस मामले में दोषियों के खिलाफ एक्शन ले रही है। धार्मिक कार्यक्रम कराने वाले आयोजकों के खिलाफ भी एफआईआर हो गई है। इस बीच सवाल उठ रहा था कि भगदड़ के दौरान भोले बाबा घटनास्थल पर मौजूद थे या वहां से निकल गए थे। इसे लेकर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बाबा की पोल खुल गई।
हादसे के बाद कैसे भागा बाबा?
हाथरस में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में बाबा नारायण हरि उर्फ साकार विश्व हरि ‘भोले बाबा’ के लिए लाखों की संख्या में भीड़ जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज में कैद भोले बाबा घटना के तुरंत बाद अपने निजी काफिले से निकल गए। इससे स्पष्ट हो जाता है कि घटना के दौरान बाबा मौके पर ही थे। वीडियो में सत्संग में भगदड़ मचने के बाद भोले बाबा अपनी गाड़ी से फुलराई गांव से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उसके साथ पूरा काफिला भी निकला था।
यह भी पढ़ें : ‘चोरी भी और सीनाजोरी भी…’, Hathras Stampede पर सीएम योगी का अखिलेश यादव पर पलटवार
पुलिस को आश्रम में नहीं मिला था बाबा
घटना के बाद पुलिस और एसओजी के जवान बाबा की तलाश में उनके आश्रम में घुसे थे, लेकिन वे नहीं मिले। सर्किल ऑफिसर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि जब उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया था तो बाबा आश्रम में नहीं मौजूद थे। आश्रम के अंदर महिलाओं समेत 50-60 सेवादार थे। मैनपुरी के एडिशनल एसपी राहुल मिठास ने पुष्टि की कि पुलिस वहां जांच करने के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षा चेज करने के लिए गई थी।
यह भी पढ़ें : Hathras Stampede : 24 साल पहले गिरफ्तार हुआ था भोले बाबा, बच्ची को जिंदा करने का था दावा
हाथरस घटना में 6 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने हाथरस के फुलहारी गांव के पास हुए सत्संग कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि आयोजकों ने सिर्फ 80,000 लोगों की अनुमति ली थी, लेकिन कार्यक्रम में ढाई लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी सिर्फ एक आरोपी देवप्रकाश मुधकर फरार है, जिसकी गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा।
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
46 mins ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 hr agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
6 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
7 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
17 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
17 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
18 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines