Hathras Stampede News : यूपी के हाथरस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। भोले बाबा के सत्संग में मंगलवार को अचानक से भगदड़ मच गई, जिसमें 121 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। योगी सरकार ने हाथरस घटना की जांच के लिए टीम गठित कर दी। इस बीच प्रशासन की प्रारंभिक जांच में भगदड़ मचने की असली वजह सामने आई है।
एसडीएम की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
एसडीएम की प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि बाबा की सुरक्षा द्वारा धक्का देने के बाद लोगों में भगदड़ मच गई। जब प्रवचन करने के बाद नारायण साकार हरि जाने लगे तो अनुयायी उनकी ओर दौड़े। इस दौरान बाबा की सुरक्षा में लगे गार्डों ने अनुयायियों को धक्का दे दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जिस एसडीएम ने सत्संग की परमिशन दी थी, वे भगदड़ के दौरान घटनास्थल पर उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें : Hathras Stampede: सत्संग के आयोजकों की लिस्ट देखें, इनपर FIR दर्ज, 6 कंट्रोल रूम के नंबर जारी
SDM ने डीएम को सौंपी जांच रिपोर्ट
हाथरस के सिकंदरा राव के एसडीएम ने भगदड़ मामले की शुरुआती जांच पड़ताल की। उन्होंने डीएम को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले की न्यायिक जांच होगी, जिसमें हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज, पुलिस के वरिष्ठ रिटायर्ड अधिकारी शामिल रहेंगे। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Hathras Stampede: सत्संग खत्म होते ही भगदड़, चीखें…और हाथरस में हादसा, Video में देखें इनसाइड स्टोरी
फैक्ट फाइंडिंग टीम भी गठित
हाथरस भगदड़ मामले में यूपी के डीजीपी ने फैक्ट फाइंडिंग टीम बनाई है, जिसमें मैनपुरी, एटा, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा और आगरा के एसपी, एसएसपी और पुलिस कमिश्नर को अपने-अपने जिलों में बाबा के सेवादारों के बारे में पता करने को कहा गया है। इन सेवादारों से बातचीत कर बाबा का कामकाज, उसके आश्रम, उसकी फंडिंग और उसके मददगारों के बारे में जानकारी जुटानी है।
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
7 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
10 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
11 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
11 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
12 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
17 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
20 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines