Hathras News: यूपी के हाथरस जिले में बीते 15 सालों से खराब सड़कों से परेशान ग्रामीणों ने आवागमन को बाधित कर स्कूल परिसर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में स्कूली बच्चों ने भी अपने परिजनों का साथ दिया और शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बच्चों के परिजनों ने आक्रोशित होकर अपने बच्चों के स्कूल जाने पर रोक लगा दी और स्कूल परिसर के सामने धरना (student protest in hathras) देते हुए ढ़ाई किलोमीटर की खराब सड़क को जल्द से जल्द मरम्मत करने की मांग की। जानकारी के अनुसार, शहर से गांव को जोड़ने का यह एकमात्र सड़क है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पूरी घटना हाथरस (Hathras News) जिले के बिल्खोरा गांव की है, जहां के ग्रामीण सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान होकर शासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। गांव के रहने वाले पूनीत चौधरी ने बताया, “हमने कई बार छोटे से लेकर बड़े अधिकरीयों से मामले की शिकायत की। लेकिन, किसी ने कोई मदद नहीं की। इसी वजह से हमें ऐसा कदम उठाना पड़ा। उन्होंने आगे कहा, पिछले सप्ताह से ही गांव का तीन स्कूल बंद है। और हम तब तक यहां से नहीं हटेंगे जब तक सड़क की मरम्मत नहीं हो जाती चाहे हमारे बच्चे को पढ़ाई में परेशानी और क्यों न हो।” स्कूली बच्चे भी परिजनों के साथ धरने में शामिल रहे। कक्षा 8 के सागर चौधरी नाम के एक छात्र ने कहा, हम शहर नहीं जा पाते क्योंकि सड़क अच्छी नहीं है। हम सभी इस धरने में साथ दे रहे हैं क्योंकि यह हमारे भविष्य का सवाल है।
मामले (student protest in hathras) को लेकर एसडीएम ने क्या बताया?
बीते दिन यानी रविवार को गांव के लोकल अधिकारी और धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच तीखी बहस हो गई। बाद में, आक्रोशित लोगों ने पब्लिक प्रोपर्टी में आग लगा दी। घटना की जानकारी देते हुए जिले के एसडीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि गांव के लोग जिस सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं वह पीडब्यूडी के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। अधिकारियों ने लखनऊ सीनियर अधिकारी को मामले की जानकारी दी है। और हमलोग लगातार गांव वालों के संपर्क में हैं। उनकी समस्या को जल्द सुलझा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: राहुल की न्याय यात्रा पर बोर्ड एग्जाम का ब्रेक! अब यूपी मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में नहीं जा सकेगी कांग्रेस
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
3 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
4 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
4 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
14 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
14 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
15 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines