हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

हाथरस के डीएल स्कूल छात्र की बलि मामले में नया मोड़, बच सकती थी कृतार्थ की जान

Hathras DL School Student Murder Case: हाथरस के डीएल स्कूल के छात्र की हत्या मामले में शिक्षा अधिकारी ने बड़ा एक्शन लिया है। स्कूल की मान्यता रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन
hathras dl school murder case

Hathras DL School Student Murder Case: हाथरस से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सहपऊ इलाके के रसगवां गांव के डीएल आवासीय स्कूल में क्लास 2 के स्टूडेंट कृतार्थ की तंत्र मंत्र के नाम पर बलि दे दी गई। स्टूडेंट की हत्या गला दबाकर की गई। वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। छात्र का शव स्कूल प्रबंधक दिनेश बघेल की कार से बरामद किया गया। दिनेश बघेल का पिता जशोधन सिंह तंत्र मंत्र करता था। इन्होंने स्कूल की तरक्की के लिए तंत्र मंत्र का सहारा लिया। उनका मानना था कि बच्चे की बलि देने से स्कूल का धंधा अच्छा चलेगा। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है।

पहले भी हुई थी जान से मारने की कोशिश

जानकारी के अनुसार, छात्र की हत्या से पहले दो और छात्रों को जान से मारने की कोशिश हुई थी। ​जिसकी शिकायत परिजनों ने थाना पुलिस को की थी। हालांकि पु​लिस ने कार्रवाई नहीं की। शिकायत के बाद अगर कार्रवाई की गई होती तो बच्चे की जान बच सकती थी।

पीपल के पेड़ के पास दी जाती थी बलि

इसके साथ ही ये भी पता चला है कि डीएल पब्लिक स्कूल के पास 300 मीटर दूर पीपल का पेड़ है। जहां पूजा की जाती थी। यहां एक कमरा भी है। जहां तंत्र मंत्र के नाम पर बच्चों की बलि दी जाती थी। यहीं पर दूसरे छात्रों की भी बलि दी जानी थी, लेकिन समय रहते परिवारजनों को इसका पता चल गया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल की प्रसिद्धि के लिए ये सब किया जाता था।

ये भी पढ़ें: क्या बांके बिहारी मंदिर में चढ़ाया जा रहा है मिलावटी दूध? संतों ने उठाए सवाल, सरकार से की ये मांंग

स्कूल की मान्यता रद्द

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 9 साल के स्टूडेंट कृतार्थ की हत्या मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भर्ती ने बड़ा एक्शन लिया है। इस स्कूल को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि ये स्कूल बिना अनुमति के चल रहा था। स्कूल के खिलाफ केस दर्ज करने का भी फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें: रात में Parking का पैसा वसूलेगी सरकार, जानें घंटे-दिन और सप्ताह-महीने के कितने देने होंगे पैसे?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें