---विज्ञापन---

क्या बांके बिहारी मंदिर में चढ़ाया जा रहा है मिलावटी दूध? संतों ने उठाए सवाल, सरकार से की ये मांंग

Banke Bihari Temple Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर में मिलावटी दूध की बात सामने आई है। इसे लेकर संतों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है।

---विज्ञापन---

Banke Bihari Temple Vrindavan: आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में ‘लड्डू विवाद’ के बाद देश के ​कई मंदिरों में मिलावटी प्रसाद को लेकर बवाल मच गया है। उत्तर प्रदेश में भी कई बड़े मंदिरों और उसके आसपास बिकने वाले प्रसाद में मिलावट की बात सामने आई है। वृंदावन के फेमस बांके बिहारी मंदिर में भी मिलावटी दूध को लेकर सवाल उठ रहे हैं। संतों ने मिलावटी दूध पर नाराजगी जताई है।

मिलावटी दूध के बारे में सुना है 

गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने कहा- “मैं बांकेबिहारी और अन्य धार्मिक स्थलों पर जानबूझकर या अनजाने में मिलावटी दूध के बारे में सुनता रहता हूं। इसे रोका जाना चाहिए। हम राज्य में होटल और ढाबों के लिए योगी सरकार की ओर से दिए गए आदेश का स्वागत करते हैं।”

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: रात में Parking का पैसा वसूलेगी सरकार, जानें घंटे-दिन और सप्ताह-महीने के कितने देने होंगे पैसे?

इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए, सरकार सतर्क रहे

उन्होंने आगे कहा- गिर्राज जी में मिलावटी दूध का इस्तेमाल हो रहा है। ब्रज क्षेत्र, बांके बिहारी और अन्य स्थानों में भी किसी षड्यंत्र के तहत ये हो रहा है, तो इसे तुरंत बंद कर देना चाहिए। सरकारें भी इसके लिए सतर्क रहें। इस मामले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो आदेश जारी किया है, हम उसका स्वागत करते हैं। होटल या ढाबों के बाहर नेम प्लेट से श्रद्धालुओं को जानकारी​ मिल सकेगी। सख्त आदेश और कार्रवाई के डर से मंदिर में मिलावटी सामान ले जाना आसान नहीं होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:120KM स्पीड…ड्राइविंग की लाइव स्ट्रीमिंग और 7 की मौत; हादसे से पहले का वीडियो वायरल

मिलावटी सामान के सैंपल किए कलेक्ट

आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश के फूड डिपार्टमेंट ने बांके बिहारी मंदिर के पास मिठाई की दुकानों से सैंपल कलेक्ट किए थे। जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। ये कार्रवाई सपा सांसद डिंपल यादव के मिलावटी सामान को लेकर उठाए गए सवालों के बाद हुई थी। इसके साथ ही योगी सरकार ने मिलावट करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। अब ढाबों या अन्य जगहों पर मालिक-मैनेजर का नाम लिखना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना होगा। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कानूनन कार्रवाई की जाएगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:‘भिखारियों को हमारे देश न भेजे पाकिस्तान’; सऊदी अरब ने पड़ोसी मुल्क को दी चेतावनी

First published on: Sep 27, 2024 05:20 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola