साहिल के बाद मुस्कान को मिला नया साथी, जेल में नया ठिकाना, क्या मिलेंगी सुविधाएं?

सौरभ राजपूत मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है क्योंकि जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी की प्रेगनेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं उसे नई बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है जहां उसे नया साथी मिल गया है। जानिए जेल में उसे कैसी सुविधाएं मिल रही हैं और उसका नया साथी कौन है?

Meerut Saurabh-Muskan Case Update

Meerut Saurabh-Muskan Case Update

Meerut Saurabh-Muskan Case Update: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत मर्डर केस ने सभी को हैरान कर दिया। कोई सोच भी नहीं सकता था कि एक पत्नी अपने प्रेमी के चक्कर में पति को इतनी बेरहमी से मारगी। साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी ने सौरभ को इतनी बेरहमी से मारा कि हैवानियत की हदें पार कर दी। अब इस केस ने नया मोड़ ले लिया है, जी हां, मुस्कान की प्रेगनेंसी रिपोर्ट जेल में पॉजिटिव आ गई है जो शुरुआत में नेगेटिव आई थी।

विज्ञापन

गर्भवती मुस्कान के लिए बैरक को बदल दिया गया है और उसे जेल में नया साथी भी मिल गया है। सभी ये जानने के लिए बेताब हैं कि पहले साहिल फिर सौरभ फिर साहिल और अब कोई और, आखिर वो है कौन? चलिए हम आपको बता ही देते हैं कि मुस्कान का नया साथी कौन है जो जेल में दे रहा साथ… साथ ही वहां मुस्कान को मिलेंगी क्या सुविधाएं।

विज्ञापन

कितने महीने की प्रेग्नेंट है मुस्कान?

सौरभ को मारने के बाद मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ हिमाचल गई और वहां शादी की और हनीमून मनाया। इसके बाद वो वापस लौटे तो उनका गुनाह सामने आ गया जिसके बाद दोनों मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल में बंद हो गए। वहां मुस्कान का प्रेगनेंसी टेस्ट हुआ जो नेगेटिव आया। मुस्कान की तबीयत बिगड़ी और टेस्ट हुआ तो पता चला कि वो डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट है।

विज्ञापन

अलग बैरक में मुस्कान को मिला नया साथी

मुस्कान और साहिल की इच्छा थी कि वो दोनों एक ही बैरक में रहें, लेकिन जेल अधिकारियों ने उसे मानने से इंकार कर दिया। अब जैसे ही ये कंफर्म हुआ कि मुस्कान गर्भवती है तो उसे सुरक्षा और स्वास्थ्य कारणों की वजह से अलग बैरक में भेज दिया गया है। मुस्कान को वहीं पर एक नई साथी संगीता मिल गई है जो खुद भी प्रेग्नेंट है। दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई है और वो एक साथ बैरक में रह रहे हैं।

अलग बैरक में क्यों भेजा और क्या मिलेंगी सुविधाएं

जानकारी के लिए बता दें कि जेल में गर्भवती महिलाओं को अलग बैरक में रखा जाता है। इसके पीछे की वजह उनकी हेल्थ और सुरक्षा के कारण हैं। बता दें कि गर्भवती महिलाओं को जेल में अच्छी और हेल्दी डाइट दी जाती है। इसके अलावा उन्हें जरूरी दवाई और प्रोटीन युक्त खाना दिया जाता है ताकि होने वाले बच्चे और मां की सेहत अच्छी रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ