---विज्ञापन---

न्यू नोएडा के लिए बुलंदशहर डीएम और अथॉरिटी वीसी भी बोर्ड के बनेंगे सदस्य, मुआवजा दर पर होगी बैठक

न्यू नोएडा बसाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए किसानों से जमीन खरीदी जाएगी। जिसके लिए मुआवजा दर तय होनी है, जिसके लिए एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दें कि न्यू नोएडा के लिए अधिसूचित 60 गांव बुलंदशहर के हैं।

---विज्ञापन---

Uttar Pradesh New Noida (जुनेद अख्तर): न्यू नोएडा बसाने का काम बहुत तेजी से किया जा रहा है। न्यू नोएडा करीब 209 वर्ग किमी में बसाया जाएगा। इसमें 80 गांव शामिल हैं। बुलंदशहर में 60 और गौतमबुद्ध नगर में 20 गांव हैं। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी पहले से ही अथॉरिटी बोर्ड के सदस्य हैं, लेकिन जिलाधिकारी बुलंदशहर और उपाध्यक्ष बुलंदशहर व खुर्जा विकास अथॉरिटी को भी बोर्ड सदस्य के रूप में नामित किया जाना है। जिसके बाद डीएनजीआईआर (न्यू नोएडा) के लिए भूमि अधिग्रहण और मुआवजा दर तय की जाएगी।

नोएडा अथॉरिटी को हस्तक्षेप रहेगा ज्यादा

दरअसल नोएडा अथॉरिटी एक स्वायत्त निकाय है। यहां जो भी निर्णय लिए जाते हैं, उन्हें बोर्ड सदस्य के सामने प्रस्तुत किया जाता है। ऐसे में नोएडा अथॉरिटी डीएनजीआईआर का अधिकृत नोडल है। मुआवजा और अधिग्रहण से संबंधित सभी कार्य नोएडा अथॉरिटी ही करेगा। सभी चीजों को देखते हुए समझा जा सकता है कि इस पूरी प्रक्रियाएं नोएडा अथॉरिटी का हस्तक्षेप ज्यादा रहेगा। अथॉरिटी के एक अधिकारी ने बताया कि न्यू नोएडा के लिए अधिसूचित 60 गांव बुलंदशहर के हैं। इसलिए वहां के जिलाधिकारी को बोर्ड में शामिल किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 19000 फीट ऊंचाई से धड़ाम गिरे नीचे और टूट गईं सांसें, आगरा में कैसे हुआ एयरफोर्स अफसर संग हादसा?

सैटेलाइट मैप के आधार पर आबादी का निर्धारण

अथॉरिटी के मुताबिक, डीएनजीआईआर के लिए अधिसूचित जमीन पर अवैध निर्माण को रोका जा रहा है। चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। अधिसूचना की तिथि के सैटेलाइट मैप को आधार बनाया जाएगा। इस मैप पर दिखने वाले निर्माण को आबादी वाला और बाकी को अवैध माना जाएगा, जिसे ध्वस्त किया जाएगा। किसानों से आपसी सहमति से जमीन ली जाएगी, इसके लिए दरें तय की जा रही हैं। बोर्ड में पास होने के बाद इसे लागू किया जाएगा।

---विज्ञापन---

चार चरणों में पूरा होगा नया नोएडा

नया नोएडा 209.11 वर्ग किमी यानी 20 हजार 911.29 हेक्टेयर में बसाया जाएगा। यह मास्टर प्लान चार चरणों में पूरा होगा। इसका 3165 हेक्टेयर क्षेत्र 2023-27 तक विकसित किया जाएगा। इसी तरह 2027 से 2032 तक 3798 हेक्टेयर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। इसके बाद 2032-37 तक 5908 हेक्टेयर और अंत में 2037-41 तक 8230 हेक्टेयर भूमि का विकास करने की योजना है।

इन 2 गांवों में बनेगा न्यू नोएडा का अस्थायी कार्यालय

न्यू नोएडा के लिए जहां जीटी रोड ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से अलग होती है, वहां सबसे पहले उससे सटे गांवों की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाए। इस गांव में जोखाबाद और सांवली भी शामिल हैं। इन गांवों के ग्राम प्रधानों से बातचीत की गई। यहां किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन खरीदी जाएगी। इसके अलावा जोखाबाद और गांव सांवली में डीएनजीआईआर (न्यू नोएडा) का अस्थायी कार्यालय बनाया जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: गुड न्यूज : 15 हजार फ्लैट खरीदारों की बल्ले-बल्ले, सुपरटेक के अधूरे प्रोजेक्ट होंगे पूरे

First published on: Apr 06, 2025 07:33 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola