Harthras Stampede: हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई। जबकि कइ्र्र लोग घायल हो गए। इस बीच शुक्रवार रात पुलिस ने दिल्ली से मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर को अरेस्ट कर लिया। देर रात पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। मधुकर के वकील ने एपी सिंह ने दावा किया कि उन्होंने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। जबकि हाथरस पुलिस ने कहा कि एसओजी टीम ने उसे दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से हिरासत में लिया था। इस बीच 3 सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग भी हाथरस पहुंच गया है। हाथरस पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी और सेवादार देवप्रकाश मधुकर से पुलिस ने 24 सवाल पूछे। जोकि इस प्रकार है।
सवाल- 1 बाबा के सम्पर्क में कब से हो?
सवाल-2 अब तक कहां-कहां सत्संग करवाये हो?
सवाल-3 एक सत्संग करवाने का कितना बजट होता है और कितना चंदा आ जाता है?
सवाल-4 इस सत्संग में तुम्हें कितने लोगों के आने का अनुमान था और इसे संख्या को क्या तुमने बाबा को बताया था या नहीं?
सवाल-5 तुम्हारे हिसाब से सत्संग में कितने लोग पहुंचे थे?
सवाल-6 इस बार सत्संग में चंदा कितना आया और क्या बाबा को इसकी जानकारी दी गई थी?
सवाल- 7 चन्दे का हिसाब किताब कौन रखता है?
सवाल-8 सत्संग में भगदड़ कैसे मची?
ये भी पढ़ेंः कभी लोको पायलट तो कभी राजमिस्त्री…क्या राहुल गांधी का यह अंदाज कांग्रेस को दे पाएगा संजीवनी?
सवाल-9 क्या सत्संग ख़त्म होने के बाद सेवादारों ने भीड़ पर लाठियां चलाईं थी?
सवाल-10 हादसे के समय तुम कहां पर थे?
सवाल-11 सत्संग में तुम्हारी तरफ से सुरक्षा में कितने लोगों को लगाया गया था?
सवाल-12 सत्संग में क्या तुम्हारे हिसाब से असामाजिक तत्व थे और थे तो क्या तुमने उन्हें देखा था?
सवाल-13 क्या तुम्हें भगदड़ के पीछे कोई साज़िश दिखती है ?
सवाल-14 क्या किसी राजनैतिक दल से भी तुम्हारा वास्ता था ?
ये भी पढ़ेंः ‘मैं जा रहा हूं, आज प्रलय आएगी’; क्या बाबा को पहले था Hathras Stampede का अंदेशा?
सवाल-15 क्या किसी राजनैतिक दल के नेताओं के सम्पर्क में बाबा था और था किस नेता का बाबा के दर पर ज़्यादा आना जाना था?
सवाल-16 क्या तुम्हारे सुरक्षा कर्मियों ने धक्का-मुक्की की थी?
सवाल-17 सत्संग ख़त्म होने के बाद मची भगदड़ की जानकारी तुमने नारायण हरि को कब दी और दी तो बाबा ने तुमसे क्या कहा?
सवाल-18 नारायण हरि भागने के बाद कहां गया ? कहां छिपा और अभी कहां हैं?
सवाल-19 हादसे के बाद बाबा और तुम्हारे बीच कितनी बार बात हुई है?
सवाल- 20 अपनी फ़रारी के दरम्यान तुम कहां-कहां छिपे और किस-किस से मिले?
सवाल-21 तुमने दिल्ली में कहां और किसके यहां शरण लिया, किस-किस से बात हुई?
सवाल-22 तुम्हें हार्ट की बीमारी कब से हैं उसका Detail दिखाओ?
सवाल- 23 तुम्हारे साथ फ़रारी में और कौन था, था तो वो कौन था और अब कहां है?
सवाल-24 तुम्हारे अलावा अन्य आयोजकों की क्या भूमिका रहती है, आयोजन या सत्संग के समय ?
बता दें कि मधुकर को पकड़े जाने से पहले पुलिस ने उसकी सूचना देने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। बता दें कि हाथरस पुलिस की एसओजी टीम अभी तक इस मामले में 2 महिला स्वयंसेवकों समेत 6 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। इस मामले में अभी तक 2 एफआईआर दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ेंः Hathras Stampede का असली जिम्मेदार कौन? SIT की जांच रिपोर्ट में हुए ये 5 बड़े खुलासे
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
1 hr agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
3 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
4 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
5 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
7 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
8 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
19 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines