Harish Rawat Health Update: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्रैश हो गई, वहीं उनके सिर में चोट लगी और उनका गनर घायल हो गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हरीश रावत के साथ उनके गनर को भी अस्पताल ले गई. हरीश रावत को उपचार दिया गया और उनके गनर को भर्ती करके उपचार किया गया. हरीश रावत में अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखकर अपनी हेल्थ का अपडेट भी दिया.
पोस्ट लिखकर दिया हेल्थ का अपडेट
हरीश रावत में बताया है कि उनकी तबीयत अब ठीक हैऔर वे पूरी तरह स्वस्थ हैं. सिर में हल्की चोट लगी थी, लेकिन उनकी कार डैमेज हो गई है. कांग्रेस वर्कर्स ने दूसरी गाड़ी का इंतजाम करके उन्हें देहरादून वापस पहुंचने में मदद की. गनर की हालत भी खतर से बाहर है. चिंता करने की कोई बात नहीं है. पुलिस पता लगा रही है कि हादसा कैसे हुआ? बता दें कि हरीश रावत ने अपनी X पोस्ट में लिखा कि मैं अब ठीक हूं, चिंता करने की कोई बात नहीं है, हां गाड़ी को नुकसान जरूर पहुंचा है.
कहां और कैसे हुआ सड़क हादसा?
बता दें हरीश रावत अपने काफिले के साथ दिल्ली से देहरादून जा रहे थे कि मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में MIET कॉलेज के पास हादसे का शिकार हो गए. नेशनल हाईवे- 58 पर खड़ोली के पास एक महिला ने अचानक अपनी कार के ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रहा हरीश रावत का काफिला टकरा गया. एक-एक करके सभी कारें आपस में टकरा गईं. हरीश रावत की कार पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी से भिड़ी और डिवाइडर से टकरा गई. इससे कार में बैठे लोग एक दूसरे के ऊपर जा गिरे.
हरीश रावत को कितनी चोट लगी?
बताया जा रहा है कि हरीश रावत का गनर कार से निकलकर बाहर गिर गया था, वहीं हरीश रावत का सिर टकराया. कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया और हाईवे पर जाम लग गया. त्योहार सीजन में हाईवे पर लगे जाम के कारण हादसा हुआ. लोगों ने भी रुककर घायल गनर की मदद की और पुलिस को हादसे की जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर आकर महिला से पूछताछ की और हरीश रावत को सुरक्षा में लिया. डैमेज गाड़ी को साइड में लगवाकर जाम भी खुलवाया.