छपरा में बड़ा हादसा, चुनाव ड्यूटी पर जा रही CISF जवानों की बस पलटी, 35 घायल

Chhapra Accident: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए ड्यूटी पर जा रहे CISF जवानों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इससे बस में बैठे 35 जवान घायल हुए हैं. सीआईएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने घायलों से मुलाकात की और आने वाले चुनाव के लिए हालात के जायजे भी लिए.

source-bihar
विज्ञापन

Chhapra Accident: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर चुनाव ड्यूटी पर जा रहे CISF जवानों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. यह हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार 40 में से 35 से अधिक जवान घायल हो गए हैं.

पटना भेजे गए 28 जवान

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायल जवानों को तुरंत एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 28 जवानों को पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है जबकि अन्य 7 जवानों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन और CISF ने संभाली स्थिति

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल और राहत टीम मौके पर पहुंच गई थी. सारण के DIG नीलेश कुमार, एसएसपी समेत एडीपीओ राजकुमार भी मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया. दुर्घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया था जिसे कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया गया. बस तेज रफ्तार में थी और अचानक सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठी और पलट गई. घटना स्थल से जवानों के हथियार और सामान भी बिखरे पड़े मिले, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित रखवा दिया है.

CISF महानिदेशक प्रवीर रंजन ने की घायलों से मुलाकात

छपरा में हुई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सीआईएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन पटना पहुंचे. उन्होंने पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनका मनोबल बढ़ाया. इस दौरान उन्होंने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए सीआईएसएफ इकाइयों की सुरक्षा तैयारियों की भी समीक्षा की. प्रवीर रंजन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात सभी जवानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए.

विज्ञापन

चुनाव से पहले सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया

इस हादसे के बाद चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन दोनों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठकों की गति तेज कर दी है. सीआईएसएफ और राज्य पुलिस मिलकर यह सुनिश्चित करने में जुटी हुई है कि चुनाव शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न हो सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ