---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

जलमग्न हुई सड़कें, तेज बहाव में बह गया कांवड़ियों का ट्रक, Video Viral

पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि गलत पार्किंग के चलते ये हादसा हुआ है। धर्मनगरी में लगातार 2 घंटे से बारिश हो रही है।

Uttarakhand weather update:  लगातार हो रही बारिश से हरिद्वार की सड़कें जलमग्न हैं। बुधवार देर शाम धर्मनगरी के बरसाती नाले में कांवड़ियों का एक ट्रक बह गया। यह खौफनाक मंजर वीडियो में कैद हुआ है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लगातार 2 घंटे से हो रही बारिश के बाद हरिद्वार प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। कांवड़ियों को तेज बहाव पानी में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। बता दें इससे पहले आज दिन में गंगा जी के तेज बहाव  में बहने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों को बचाया गया था।

---विज्ञापन---

कई जगह जलभराव, ट्रैफिक बाधित

जानकारी के अनुसार 2 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण हरिद्वार में जगह-जगह जल भराव हो गया है। यहां खड़खड़ी शमशान घाट के पास बरसाती नदी के रास्ते पर कई फीट पानी एकत्रित हो गया। इस बीच यहां खड़ा कावड़ियों का एक ट्रक गंगा में बह गया। बता दें इसके अलावा रानीपुर मोड़ पर भी बारिश का पानी जमा है, जिससे आवाजाही पूरी तरह बाधित है।

गलत पार्किंग के कारण हुआ हादसा

आपको बता दें की बुधवार शाम अचानक हुई मूसलाधार बारिश के चलते धर्मनगरी का जनजीवन प्रभावित है। ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्ते बंद कर दिए हैं। वीडियो के अनुसार बारिश के पानी में आधा दर्जन से अधिक वाहन बह गए हैं। बताया जा रहा है कि गलत पार्किंग के चलते ये हादसा हुआ है। हरिद्वार कावंड लेने पहुंचने वाले लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग निर्धारित है, लेकिन कुछ लोगों ने अस्थायी नदी और बरसाती नालों की जगह पर अपने वाहन खड़े कर दिए। जिससे ये हादसा हुआ है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बारिश के बीच मनचलों की शर्मनाक करतूत, वीडियो देख आप भी कहेंगे-‘जेल में डालो इनको’

ये भी पढ़ें: यूपी विधानसभा कैंपस में भरा पानी तो नगर निगम दफ्तर की छत्त लगी टपकने, सामने आए वीडियो

---विज्ञापन---

इनपुट-पंकज कौशिक

First published on: Jul 31, 2024 10:58 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola